बेकाबू भीड़ ने की इंसाफ के नाम पर हत्या बैटरी चोरी के शक में पीट पीट कर हत्या

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में बेकाबू भीड़ ने एक शख्स की पीट पीट कर हत्या कर दी। शनिवार की रात दिल्ली के उत्तम नगर में बैटरी चोरी के शक में बेकाबू भीड़ ने 3 लोगों की इतनी पिटाई की कि एक कि मौत हो गयी जबकि 2 लोग अब भी अस्पताल में ज़िन्दगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।

पेशे से ऑटो ड्राइवर अविनाश कुमार शनिवार रात को उत्तम नगर में खड़ा था। तभी 2 लोग आए और मोहन गार्डन की तरफ ऑटो बुक करके ले गए। मोहन गार्डन के पास ऑटो रुकवाकर किसी सामान को लाने की बात कहकर ऑटो वाले को इंतज़ार करने को कह गए। इतनीं देर में ऑटो ड्राइवर टॉयलेट करने चला गया। जब वो वापस लौटा तो देखा कि भीड़ उन दोनों की पिटाई कर रही थी। दोनो आरोपियों ने भीड़ को बताया कि ऑटो चालक अविनाश उनका सरगना है। बस फिर क्या था ।। भीड़ ने अपना सारा गुस्सा ऑटो ड्राइवर अविनाश पर उतार दिया और उसकी जमकर पिटाई की। भीड़ ने अविनाश को इतना इतना पीटा की अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।

दरअसल ऑटो मे बैठने वाले दोनो आरोपियों के नाम मणि राम और प्रकाश है और दोनों चोर थे और बैटरी चुराकर उसे अविनाश के ऑटो में रख दिया था जब भीड़ ने इसी बात पे उनकी पिटाई की। फिलहाल आरोपी बैटरी चोर मणिराम और प्रकाश अस्पताल में घायल हालत में भर्ती है। मृतक शाहजहांपुर का रहने वाला है और दिल्ली के विकासनगर में रहकर ऑटो चलाता था । पुलिस ने इस मामले में 304 का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026