जानें कैसे केमिकल प्लांट से लीक हुई गैस

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार डेस्क।  आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम ( Visakhapatnam) स्थित एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री की फैक्टरी में गुरुवार को हुए गैस रिसाव के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। विभिन्न खबरों में बताया जा रहा है कि जांच में पता लगा है कि फैक्ट्री के दो टैंकों में रखी स्टाइरीन गैस से जुड़ी रेफ्रीजेरेशन यूनिट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसमें गैस बनी और उसका रिसाव शुरू हो गया।

गैस का रिसाव इतनी तेजी से हुआ कि इससे कई गांव के लोग प्रभावित हो गए। रिसाव के कारण काफी धुंध हो गई जिसके कारण इसे रोकने में काफी दिक्कत आई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे रिसाव के कारण छाई धुंध दूर हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि स्टाइरीन सामान्य तौर पर तरल रूप में टैंक में रखा होता है और उसके भंडारण का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे रखा जाता है। 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान रहने पर यह पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। हालांकि जांच में पता चला है कि रेफ्रिजेरेशन यूनिट में गड़बड़ी के कारण यह रसायन गैस में बदल गया।

बताया जा रहा है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से टैंक में रखा गया रसायत का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया और वह गैस में बदलकर रिसने लगा। गुरुवार की सुबह जब इस गैस का रिसाव शुरू हुआ तो आसपास के इलाकों में धुंध फैल गई और लोगों को घरों से बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिल सका।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026