छतीसगढ़ में माओवादियों के मंसूबों को कैसा ठेंगा दिखाया मतदाताओं ने देखिए चंद वीडियो

इंडिया विस्तार, ब्यूरो। माओवादियों की धमकियां और लगातार हो रहे नक्सल हमलों ने वोटरों के आगे घुटने टेक दिेए। सुरक्षा बलों के अभूतपूर्व प्रबंधों ने मतदाताओं को घर से निकलने के लिेए प्रेरित किया। नक्स प्रभावित 8 जिलों में से लगभग हर मतदान पर वोटरों की अच्छी संख्या दिखी।

सुकमा जिले के कोंटा स्थित बांदा में एक मतदान केंद्र के पास आईईडी विस्फोटक का पता चला। इसके बाद वास्तविक मतदान केंद्र से दूर एक पेड़ के नीचे बनाए गए अस्थायी मतदान बूथ के बाहर मतदाताओं ने कतार लगा ली। मतदान केंद्र के पास तीन आईईडी का पता चला और सीआरपीएफ बम निरोधक दल ने उन्हें डिफ्यूज करने की प्रक्रिया को अंजाम दिया। तब तक पेड़ के नीचे मतदान जारी रहा।

कोबरा बटालियन के दो जवान घायल
बीजापुर के पामेड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 12 बजकर 20 मिनट से शुरू हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग होती रही। एनकाउंटर में दो कोबरा बटालियन के जवान घायल हो गए। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए 1 लाख जवानों को तैनात किया गया है।

चुनाव आयोग ने बताया कि 4336 में से 53 मतदान केंद्रों ने तकनीकी कारणों से मतदान के देर से शुरू होने की जानकारी दी, हालांकि 100% मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारों के साथ सुचारु मतदान चलता रहा है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए | Asian Games 2026: भारत की महिला कबड्डी टीम ने जीता Gold, CISF की ऋतु श्योराण ने फिर रचा इतिहास | फोन का Wi-Fi और Bluetooth कब बंद रखें? बाहर निकलते ही बदलें ये सेटिंग, वरना बढ़ सकता है प्राइवेसी का खतरा | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र |
28-09-2026