गिरफ्त में दिल्ली की लेडी स्नैचर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की सराय रोहिल्ला पुलिस ने एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है जो एक लड़के के साथ मिलकर दिल्ली की सड़को पर सरेआम झपटमारी की वारदातों को अंजाम देती थी। झपटमारी के दौरान लड़का स्कूटी चलाता था जबकि लेडी स्नैचर झपटमारी को अंजाम देती थी।

पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई को दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाने में एक लड़की ने ई एफआईआर कराई जिसमे बताया कि वो बस स्टेंड पर खड़ी हुई थी तभी बाईक पर सवार एक लड़की ने उसका फोन स्नैच कर लिया और उस बाईक को एक लड़का चला रहा था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जिसमे से एक स्कूटी पर जा रहे लड़के और लड़की को पीड़ित लड़की ने पहचान लिया।

देखें वीडियो–

आज पिकेट चैकिंग के दौरान इन दोनों स्नैचर्स जिसमे एक लड़की स्नैचर शामिल है इनके पुलिस ने गिरफ्तार किया, इनके नाम है चांदनी जो 22 साल की है, मोना लड़का 18 साल। स्नैच किया मोबाईल और वारदात में शामिल स्कूटी समेत एक बाईक और तीन मोबाईल फोन इनसे बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक इनके पकड़े जाने से स्नैचिंग के कई मामले सुलझे है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026