क्या आप नौकरी की तलाश में हैं-आरपीएफ में मिलेंगी साढे़ नौ हजार लोगों को नौकरियां 50 फीसदी महिलाओं को

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं औऱ रेलवे की नौकरी भाती है रेलवे यानि रेलसे सुरक्षा बल(आरपीएफ) तो तैयारी कर लीजिए। आरपीएफ में जल्द ही एक दो नहीं बल्कि 9600 लोगों को नौकरी मिलेगी। आरपीएफ कांस्टेबल और सबइंस्पेक्टर के लिए आरपीएफ जल्द ही भर्तीयां शुरू करने वाला है। इस भर्ती से संबधित विज्ञापन रोजगार समाचार के 19-25 मई के अंक में निकलेगा। आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 8500 पद कांस्टेबल पद के लिए हैं जबकि 11 पद सबइंस्पेक्टर पद के लिए। इनमें से 50 प्रतिशत पद महिलाओॆं के लिए हैं। इस भर्ती की खास बात आनलाइन भर्ती की प्रक्रिया है। इसमें इच्छुक उम्मीदवार आनलाइन ही फार्म भरेंगे औऱ उन्हें कंप्यूटर आधारित टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद उनकी शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।

खास बात ये कि एक लंबे समय के बाद आरपीएफ में इतने हजार पदों पर भर्तीयां शुरू होेने वाली हैं। आला अधिकारी इसे पारदर्शी बनाने का फुल प्रूफ प्लान तैयार करने में जुटे हैं। निष्पक्ष परीक्षा के लिए आनलाइन और डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। इस भर्ती के बाद आरपीएफ की संख्या काफी हो जाएगी अभी संख्या में कमी होने से कई रेलवे स्टेशनों पर इक्का दुक्का आरपीएफ के लोग ही गश्त कर पाते हैं। खासकर महिला आरपीएफ कर्मियों की भारी कमी है इसीलिए हालही में महिला आरपीएफ कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ा था और उन्होंने आरपीएफ डीजी से शिकायत भी की थी। जिसके बाद डीजी ने महिला आरपीएफ कर्मियों की तैनाती से संबंधित लंबी चौडी़ गाइडलाइन निकाली थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF और IIT दिल्ली की साझेदारी: ड्रोन हमलों से देश के एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कैसे होगी? | बढ़ रहा है डिस्पोजेबल ईमेल का खतरा: साइबर अपराधी कैसे छिपा रहे हैं अपनी पहचान, जानिए कैसे होगी रोकथाम | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल |
27-11-2026