इस बच्चे ने पुलिस जिप्सी में जन्म लिया

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कहतें हैं कि जन्म और मौत ईश्वर तय करता है। यह बात अक्षरशः साबित हुई है देश की राजधानी दिल्ली में। लॉकडाउन 2 में किस तरह यह बात साबित हुई 16 अप्रैल को। रात साढ़े नौ बजे के करीब पश्चिमी दिल्ली के शिवाजी विहार में रहने वाली गर्मभवती हिला मिनी अपने पति सुशील के साथ किसी तरह रघुबीर नगर पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस चौकी में उन्हें महिला सिपाही सुमन मिली। मिनी के परिजनों ने सुमन से एक गाड़ी देने का अनुरोध किया क्योंकि मिनी को पेट में दर्द हो रहा था।

गर्भ दर्द की बात सुनते ही सिपाही हरकत में आ गई। उसने तत्काल इस बात की सूचना चौकी प्रभारी पंकज ठाकुर और एसएचओ कुमार कुंदन को दी। मामले की गंभीरता को समझते ही तत्काल एक पुलिस जिप्सी में हवलदार धर्मेन्द्र औऱ सिपाही कुलदीप उन्हें लेकर पश्चिम विहार स्थित गुप्ता नर्सिंग होम में पहुंचे। अभी पुलिस डाक्टरों औऱ नर्सिंग होम से संपर्क कर ही रही थी कि मिनी ने एक सुंदर से बच्चे को जिप्सी में जन्म दिया। बाद में नर्सिंग होम के स्वास्थकर्मी जिप्सी के पास पहुंचे और नवजात शिशु की देखभाल होने लगी। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026