आयुष्मान भारत का लाभ इस तरह मिलेगा लोगों को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  आयुष्मान भारत योजना शुरु की है। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। सरकार इस के माध्यम से गरीब, उपेक्षित परिवार और शहरी गरीब लोगों के परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना चाहती है। सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के हिसाब से ग्रामीण इलाके के 8.03 करोड़ परिवार और शहरी इलाके के 2.33 करोड़ परिवार आयुष्मान भारत योजना  के दायरे में आयेंगे। इस तरह 50 करोड़ लोग बीमा कवर के दायरे में आएंगे। बिहार के ग्रामीण क्षेत्र के 1 करोड़ और शहरी क्षेत्र के 8लाख 65 हजार परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा।सामाजिक आर्थिक एवं जातीय जनगणना 2011 के आधार पर चयन हुआ है।

इनको मिलेगा कवरेज

मोदी सरकार की कोशिश यह है कि महिला, बच्चे और सीनियर सिटीजन को इस योजना में खास तौर पर शामिल किया जाय। आयुष्मान भारत योजना  में शामिल होने के लिए परिवार के आकार और उम्र का कोई बंधन नहीं है। सरकारी अस्पताल और पैनल में शामिल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना  के लाभार्थियों का कैशलेस/पेपरलेस इलाज हो सकेगा।

ग्रामीण इलाके के लिए योग्यता 

आयुष्मान भारत योजना  में शामिल होने के लिए मोटे तौर पर ये योग्यता हैं।ग्रामीण इलाके में कच्चा मकान, परिवार में किसी व्यस्क (16-59 साल) का नहीं होना, परिवार की मुखिया महिला हो, परिवार में कोई दिव्यांग हो, अनुसूचित जाति/जनजाति से हों और भूमिहीन व्यक्ति/दिहाड़ी मजदूर। इसके अलावा ग्रामीण इलाके के बेघर व्यक्ति, निराश्रित, दान या भीख मांगने वाले, आदिवासी और क़ानूनी रूप से मुक्त बंधुआ आदि खुद आयुष्मान भारत योजना  का लाभ उठा सकेंगे।

शहरी इलाके के लिए योग्यता

आयुष्मान भारत योजना में शामिल होने के लिए मोटे तौर पर ये योग्यता हैं। भिखारी, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामकाज करने वाले, रेहड़ी-पटरी दुकानदार, मोची, फेरी वाले, सड़क पर कामकाज करने वाले अन्य व्यक्ति। कंस्ट्रक्शन साईट पर काम करने वाले मजदूर, प्लंबर, राजमिस्त्री, मजदूर, पेंटर, वेल्डर, सिक्योरिटी गार्ड, कुली और भार ढोने वाले अन्य कामकाजी व्यक्ति। स्वीपर, सफाई कर्मी, घरेलू काम करने वाले, हेंडीक्राफ्ट का काम करने वाले लोग, टेलर, ड्राईवर, रिक्शा चालक, दुकान पर काम करने वाले लोग आदि आयुष्मान भारत योजना में शामिल होंगे।

चेक करें अपना नाम

www.abnhpm.gov.in साइट पर जाकर लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक करे। यह ध्याआन रखें कि यह बीमा तभी होगा जबकि आपके पास आधार कार्ड हो। अगर आधार कार्ड नहीं तो इसे तत्काधल बनवा लें। सरकार का लक्ष्यस 55 करोड़ लोगों को इस बीमा के दायरे में लाने का है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल |
20-09-2026