हेरोइन तस्करी के नए रूट का खुलासा, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने हेरोइन तस्करी के नए रूट का खुलासा किया है। अब तक अफगानिस्तान से हेरोइन की खेप भारत होते हुए दक्षिण अफ्रीका और मोजाम्बिक भेजा जाता था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि एनसीबी ने तस्करों के एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है जो अफगानिस्तान से हेरोइन की खेप लेकर मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका के रास्ते भारत भेजा करते हैं। इस सिलसिले में मोजाम्बिक के दो नागरिकों और भारत में बसे एक आइवरी कॉस्ट के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 14.5 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है। बरामद खेप खास तरह से डिजाइन किए गए ट्राली बैग में रखा गया था। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस रूट से अब तक करीब 400 करोड़ की हेरोइन तस्करी की जा चुकी है। 

एनसीबी के जोनल निदेशक के पी एस मल्होत्रा की टीम को सूचना मिली थी कि ड्रग तस्करों ने मोजाम्बिक के रास्ते भारत में तस्करी शुरू कर दी है। इस सूचना के आधार पर इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर जाल बिछाया गया। नारकोटिक्स टीम ने जोहान्सबर्ग से आरंभ हवाई जहाज की जांच की और मोजाम्बिक की रहने वाली दो महिलाओं के कब्जे से 3.92 और 5.65 किलो हेरोइन बरामद किया। ड्रग की खेप खास तरह से डिजाइन किए गए ट्राली बैग में छिपाया गया था। पूछताछ में पता चला कि खेप लेने वाला शख्स ग्रेटर नोएडा में है। इनकी निशानदेही पर एनसीबी ने ग्रेटर नोएडा में छापा मारकर आइवरी कॉस्ट निवासी एक शख्स के पास से 4.97 किलो हेरोइन बरामद किया गया।

ग्रेटर नोएडा स्थित आवास में छापेमारी के दौरान 20 खाली ट्राली बैग बरामद किए गए जो तस्करी के लिए खास तरह से डिजाइन किए गए थे।     

देखें वीडियो-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर |
04-09-2026