सिंभावली शूगर मिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सिंभावली शूगर मिल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस मामले में 109 करोड़ की संपति अटैच किया है। पीएमएलए कानून के तहत की गई इस कार्रवाई में जमीन, भवन प्लांट और मशीनरी शामिल हैंं।

गौरतलब है कि सिंभावली शूगर मिल के खिलाफ सीबीआई के दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की थी। इस एफआईआऱ में गन्ना किसानों को वितीय मदद देने के नाम पर ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के साथ फर्जीवाडे़ का आरोप है। मामले में कहा गया है कि 5762 किसानों को वितीय मदद देने के लिए बैंक से 148.59 करोड़ रूपये लोन लिए गए लेकिन इस फंड को गन्ना किसानों को देने की बजाय कहीं और खर्च कर दिया गया।

ईडी ने कंपनी के नौएडा औऱ सिंभावली स्थित अॉफिस में छापेमारी कर कई ऐसे कागजात जब्त किए जो आरोपों को सही साबित कर रहे थे। जांच में यह भी पता लगा कि मिल वितीय संकट से गुजर रहा था। इसी संकट से निकलने के लिए कंपनी ने बैंक से लोन के लिए आवेदन किया और इस सिलसिले में 2012 में बैंक के साथ हुए समझौते पर भी हस्ताक्षर किया गया।

जांच में पता लगा कि कंपनी जिन मामलों का भुगतान कंपनी के कारोबार से करना चाहिए उनका भुगतान किसानों की मदद के लिए लिए गए लोन से किया जा रहा था। यही नहीं कंपनी को बैंक से 2015 में फिर 110 करोड़ का लोन मिल गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया |
24-08-2026