रैंपर बनने की चाह में बन गया लुटेरा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस के द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने रैंपर बनने की चाह में लुटेरा बन गए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान विशाल उर्फ गोलू है। वह जमैका के प्रसिद्ध रैपर ” बॉब मारले” का जबरदस्त फैन है। उसकी दीवानगी में उसने अपने शरीर पर उसका टैटू तक बनवा लिया यही नहीं अपनी गर्ल-फ्रैंड के पैर पर भी टैटू बनवा दिया है। आरोपी खुद भी बड़ा रैपर बनना चाहता था, लेकिन रैप शूट करने के लिए पैसे नही थे, इसलिए अवैध हथियार की नोक पर लूट और गाड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

विशाल महावीर एन्क्लेव में रहता है उसे एसीपी ऑपरेशन राजेन्द्र सिंह, स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन कुमार, सब इंस्पेक्टर राजीव, सहायक सब इंस्पेक्टर विजेंद्र, उमेश कुमार, कांस्टेबल मनोज, जगदीश और कुलभूषण की पुलिस टीम ने द्वारका के मटियाला रोड से गिरफ्तार किया। 
पूछताछ में पता चला की वह रैंप सिंगर बनने के लिए के लिए स्नैचिंग और हथियारों की तस्करी कर पैसा इकट्ठा कर रहा था। वह इंडियन आईडियल में भी जाने का प्रयास करने लगा था। पुलिस ने इसके पास से लूटे गए 4 मोबाइल, एक कंट्री मेड पिस्टल, 2 कारतूस और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Giorgia Meloni Net Worth 2026: कितनी है इटली की प्रधानमंत्री की कमाई, जानिए लाइफस्टाइल और परिवार | कौन हैं Giorgia Meloni? संघर्ष से इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने तक की पूरी कहानी | PM Modi को ‘My Friend’ कहने वाली Giorgia Meloni, रोम से वायरल तस्वीर के बाद क्यों बढ़ी चर्चा | कंबोडिया साइबर गुलामी जाल से सबक: फर्जी विदेशी नौकरी के लालच को समझें और सुरक्षित रहें | अपेक्षा ही दुख का कारण क्यों है? सदगुरु का सरल जीवन संदेश | Cyber Fraud Alert: Fake APK Scam से कैसे हो रही ठगी, दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा | धर्म, समर्पण और जिम्मेदारी: जीवन को दिशा देने वाले मूल विचार | बिहार में 4 साल के बच्चे का अपहरण और सुरक्षित बरामदगी की यह सत्य कथा आप भी जान लीजिए | समर्पण, शून्य और सच्ची सफलता का आध्यात्मिक अर्थ | प्रातःकाल का महत्व और अध्ययन का गूढ़ रहस्य |
20-05-2026