यह हैं पूर्वी दिल्ली के दो भाई, चोरी है इनका काम, कमा लिए करोड़ो अब मिली जेल, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिनदहाड़े घरों में घुसकर ताबड़तोड़ वारदात कर रहे दो करोड़पति चोर भाइयों को पूर्वी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो भाईयों ने बचपन में ही पढ़ाई छोड़कर चोरी चकारी शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि चोरी कर करके इन्होंने करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली। चोरी इनका इकलौता धंधा बन गया। दोनों भाई घरों में सेंध लगाते थे। वे बकायदा पड़ोसी से बातचीत करके घर में जाते थे। पहले घर की नेम प्लेट पढ़कर पड़ोसियों से बातचीत करते और उनसे बातों बात में पूछ लेते कि घर का मालिक कब तक आएगा?  

आरोपितों की पहचान दिल्ली के नंद नगरी निवासी कय्यूम (30) और अय्यूब (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 27 लाख रुपये की नकदी, एक करोड़ रुपये मूल्य का करीब सवा दो किलो सोना, चार सौ ग्राम चांदी, सात मोबाइल, 11 हाथ की घड़ियां और 53 मास्टर चाभी के साथ लाखों रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।

आरोपितों ने चोरी की रकम से ही शाहदरा में 47 लाख और यमुना विहार में 65 लाख रुपये में दो मकान भी खरीद लिए थे। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से चोरी के 64 मामले सुलझाने का दावा किया है। इन दोनों भाइयों को यमुनापार का सबसे बड़ा चोर माना जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंडावली, पांडव नगर में दिनदहाड़े कई चोरी की वारदात हुई थीं। कुछ जगहों से पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी मिली, इनमें एक आरोपित का चेहरा सामने आया था, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी। मामले की जांच के लिए स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सत्येंद्र खारी, एसआइ केके शर्मा, एमके मनोज, आरएन पाठक और सुदेश राणा व अन्य की टीम गठित की गई।

टीम ने काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले चोर की पहचान कय्यूम के रूप में की। एसआइ केके शर्मा को सूचना मिली कि कय्यूम कड़कड़डूमा कोर्ट के पास आने वाला है। पुलिस टीम ने कय्यूम और उसके भाई अय्यूब को दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो शाहदरा के कबीर नगर और यमुना विहार में दो मकानों के बारे में पता चला।

वहां पुलिस ने छापा मारा तो हैरान रह गई। दोनों मकानों में सुख-सुविधा के सभी सामानों के साथ 27 लाख रुपये, सवा किलो सोना सहित अन्य सामान भी बरामद हुए। कय्यूम चोरी करने में माहिर है। अय्यूब उसका सिर्फ साथ देता था।

उनके पास से 27 लाख रुपये कैश, सवा दो किलो सोना, आधा किलो के करीब चांदी, 11 ब्रांडेड कलाई घड़ियां, 53 मास्टर की और 7 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपियों ने चोरी की कमाई से फ्लैट को सजाने के लिए सोफा डाइनिंग सेट जैसे होम अप्लाएंसेस खरीदे थे।

कय्यूम कई बार गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन हर बार वह भाई की संलिप्तता को छिपा जाता था। अय्यूब 2014 में गिरफ्तार हुआ था और एक बार गिरफ्तार होने के बाद वह कभी सामने नहीं आया। अय्यूब दुनिया को दिखाने के लिए बिरयानी की दुकान चलाता था, जबकि असल में चोरी में मिले माल को ठिकाने लगाने का काम करता था। आरोपियों ने कुछ ही महीनों पहले कबीर नगर और यमुना विहार में दो फ्लैट खरीदे थे। यमुना विहार वाले घर को ब्रांडेड सामान से सजाया था और शौक की लगभग सभी चीजें घर में थीं।
कय्यूम 2015 में एक घर को खाली समझकर घुस गया था। अंदर किसी को न देखकर उसने चोरी शुरू कर दी। इसी बीच एक लड़की बाथरूम से निकली और आरोपी को देखकर शोर मचा दिया। उस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और चोरी के अलावा महिलाओं के खिलाफ अपराधॉ की एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
03-10-2026