बड़ा गेम चेंजर साबित होगी आयुष्मान भारत योजना-राजनाथ सिंह

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड की राजधानी रांची से दुनिया की सबसे बड़ी चिकित्सा योजना आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक,आशुतोष टंडन और महेंद्र सिंह मौजूद रहे। 

गृहमंत्री ने कहा कि अब तक की सबसे बड़ी इस स्वास्थ्य योजना का फायदा दस करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को होगा। योजना के तहत प्रति परिवार को 5 लाख रुपये की सालाना स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होने कहा कि एक तरीके से 50 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को इस योजना का फायदा पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख परिवारों को इस योजना के दायरे में लिया गया है।

आयुष्मान भारत को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा गेम चेंजर बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि साढ़े तेरह सौ प्रकार के मेडिकल पैकेजों को शामिल किया गया है। उन्होने कहा कि इसमें सर्जरी, डे केयर, दवा और जांच सभी शामिल हैं। गृहमंत्री ने कहा कि यह एक व्यापक योजना है जिसमें स्वास्थ्य के साथ ही साथ आरोग्य को भी शामिल किया गया है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी क्षेत्र के नामित अस्पतालों से भी इस योजना के तहत इलाज कराया जा सकेगा।आयुष्मान भारत को गरीबों के लिए मोदी कवच बताते हुए गृहमंत्री ने कहा कि देश भर में 3 लाख से भी ज्यादा केन्द्रों को इससे जोड़ा जाएगा। इसके अलावा आयुष मित्रों की तैनाती की जाएगी। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। उन्होने कहा कि पुरानी और नई सभी बीमारियों को इसमें शामिल किया गया है और यह योजना पेपरलेस तथा कैशलेस होगी। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि देश के सकल घरेलू उत्पाद का कम से कम 2.5 फीसद स्वास्थ्य पर खर्च हो। राज्यपालराम नाईक ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीबों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में समानता आएगी। इस मौके पर गृहमंत्री ने चुनिंदा लाभार्थियों को आयुष्मान भारत ई-कार्ड भी दिए।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? |
26-07-2026