ब्रूसेल्स, बेल्जियम में ग्लोबल वैक्सीनेशन सम्मिट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे

नईदिल्ली, इंडिया विस्तार।

बेल्जियम की राजधानी में ब्रूसेल्स यूरोपियन कमीशन व वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ग्लोबल वैक्सीनेशन सम्मिट में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मिट का आयोजन 12 सितंबर को किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए  केंद्रीय स्वास्थ्य  राज्य मंत्री श्री चौबे बुधवार को  प्रतिनिधिमंडल के साथ ब्रूसेल्स रवाना हुए। इसमें 100  अधिक देशों के 400 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

इसमें राजनीतिक नेता, संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि, शिक्षाविद, वैज्ञानिक, स्वास्थ्य पेशेवर, सोशल मीडिया एवं स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कल्याण राज्य मंत्री श्री चौबे ने बताया कि इस सम्मिट का लक्ष्य  की रोकथाम में योग्य बीमारियों और टीके की गलत सूचना के प्रसार के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को बढ़ावा देना है। यह सम्मिट टीके से बचाव योग्य बीमारियों को खत्म करने के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता को बढ़ावा देगा। साथ ही राजनीतिक नेताओं को वैज्ञानिक, चिकित्सा उद्योग, मीडिया के साथ-साथ लोगों को भी जोड़ने में अहम भूमिका का निर्वहन करेगा।

यह है सम्मिट का मुख्य उद्देश्य

केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि सम्मिट के तीन  विषय है। टीके को लेकर सामाजिक विश्वास  को बढ़ाने के लिए कदम उठाना। टीका अनुसंधान विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देना है।  टीकाकरण के माध्यम से स्वास्थ्य, सुरक्षा और समृद्धि को आश्वस्त करने के लिए वैश्विक प्रतिक्रिया के लिए एक महत्वपूर्ण मंच तैयार करना है। साथ ही इस सम्मिट का उद्देश्य टीके से बचाव योग्य बीमारियों की रोकथाम के लिए वैक्सीन की वैश्विक गतिविधियों को बढ़ाना और टीकाकरण से संबंधित गलत सूचनाओं को दूर करना है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच |
13-06-2026