पैरोल पर छूटे, आटो चोरी में फिर गए जेल

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की ख्याला पुलिस ने दो ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जो 1 अप्रैल को 45 दिन के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। इनकी गिरफ्तारी से लॉकडाउन के दौरान किए गए वाहन चोरी के कई मामलों को सुलझा लेने का दावा किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान पियुष और जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। हाल के दिनों में वाहन चोरी में बढ़ोत्तरी को देखते हुए एसीपी राजेन्दर सिंह की देखरेख में ख्याला एसएचओ कुमार कुंदन के नेतृत्व में एसाई नसीब चौहान, हवलदार मनसुख, सिपाही रामदेव, जयपाल, कृष्णा, अनिल, संदीप औऱ धर्मेंद्र की टीम बनाई गई थी। इस पुलिस टीम ने 30 अप्रैल की सुबह एक स्कूटी में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि स्कूटी चोरी का है जो 27 अप्रैल को केशोपुर मंडी से उड़ाई गई थी। सघन पूछताछ में पता लगा कि पियुष 1 अप्रैल को 45 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आया था औऱ बाहर आते ही दोपहिया वाहनों की चोरी में लिप्त हो गया। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की 8 स्कूटी बरामद की है।

Latest Posts

IIT Gandhinagar में VoICE और C-DOT के बीच AI Smart Village India परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करते प्रतिनिधि।

भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति | रांची में हैं मनोकामना पूरी करने वाले वृक्ष | WhatsApp Username Feature: क्या मोबाइल नंबर छिपाने वाला नया फीचर साइबर अपराधियों के लिए बन सकता है हथियार? | हल्दीघाटी का युद्ध और रक्त-तलाई: जहां आज भी इतिहास की सांसें सुनाई देती हैं | बच्चों के लिए सोशल मीडिया आयु सीमा: क्या भारत भी 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सख्त नियम बनाएगा? | भारत में वन्यजीव तस्करी: कैसे होता है दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का अवैध कारोबार? | साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिले? हरियाणा मॉडल से जानिए रिकवरी बढ़ाने का सफल तरीका | AI का सही इस्तेमाल कैसे करें? गायत्री शक्तिपीठ में युवाओं को मिला विवेक और आध्यात्म का संदेश |
14-07-2026