पीएम मोदी पहुंचे केदारनाथ, दो दिन की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बाबा केदार के मंदिर“> में पूजा की। केदारनाथ के बाद पीएम मोदी कल यानी 19 मई को बद्रीनाथ जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मंदिर के भीतर काफी देर तक साधना की। इसके बाद पुजारी ने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाई और माथे पर चंदन लगाया शॉल भी पहनाई।

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से वहां के कामकाज और चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री अब केदारनाथ में बनी गुफा में ध्यान करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर आए और मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके साथ वह वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

मोदी की यह चौथी यात्रा

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। गुरुड़चट्टी में साधना के बाद यह पहला मौका है जब मोदी केदारनाथ में ध्यान करेंगे। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11,700 फीट है। जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12,250 फीट है।

2017 में कपाट खुलने के मौके पर पीएम मोदी ने प्रथम भक्त के तौर पर बाबा केदार के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया था। उसके बाद से अब वे चौथी बार केदारनाथ आए हैं। 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद पुनर्निर्माण पर लगातार उनकी नजर रही है। केदारनाथ के पुनरुत्थान का जिम्मा संभालने के बाद मोदी ने ही केदारनाथ गुफा के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए थे। पिछले साल बनकर तैयार गुफा का संचालन इस साल से शुरू हो गया। इस साल महाराष्ट्र के जय शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुफा में रुकने वाले दूसरे भक्त होंगे।

 19 मई को पीएम का कार्यक्रम

– सुबह 7 बजे केदारधाम मंदिर प्रस्थान.

– सुबह 8 बजे पूजा दर्शन.

– सुबह 8 से 8.30 मंदिर से सेफ हाउस.

– 8.30 केदारनाथ हेलीपैड प्रस्थान.

– 9.45 बद्रीनाथ हेलीपैड पर आगमन.

– 9.55 बद्रीनाथ मंदिर आगमन.

– 10 बजे पूजा दर्शन.

– 10.50 बद्रीनाथ हेलीपेड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून.

– 11.30 दिल्ली रवाना.

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026