पद्म पुरस्कार पाने के लिए नामांकन की संख्य़ा पचास हजार के पास

👁️ 506 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पद्म पुरस्कार पाने के लिए नामांकन की संख्या ने रिकार्ड छू लिया है। पद्म पुरस्कार-2019 के लिए रिकॉर्ड 49,992 नामांकन प्राप्त हुए, जो 2010 में प्राप्त नामांकनों से 32 गुना अधिक हैं। उल्लेखनीय है कि 2010 में 1,313, वर्ष 2016 में 18,768 और वर्ष 2017 में 35,595 नामांकन प्राप्त हुए थे।

लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे उन गुमनाम नायकों को नामित करें जो इन उच्चतम नागरिक पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के असली हकदार हैं।

वर्ष 2016 में पद्म पुरस्कारों के नामांकन को ऑनलाइन कर दिया गया था। इसके लिए नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए एक सरल, सुगम और सुरक्षित ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयार किया गया।

प्रौदयोगिकी पहल से नामांकन प्रक्रिया अधिक से अधिक लोगों तक पहुंची। सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि पद्म पुरस्कार उन गुमनाम महानायकों को दिए जाएं जो राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा में लगे हैं। इन दोनों कदमों से परिवर्तन नजर आने लगा।

पद्म पुरस्कारों की ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 1 मई , 2018 को शुरू हुई और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2018 थी। पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस, 2019 के अवसर पर की जाएगी।

विस्तार से विचार करने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/ विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार विजेताओं, उत्कृष्ट संस्थाओं और कई अन्य स्रोतों से नामांकन आमंत्रित किए गए। सभी नागरिक अपने सहित नामांकन/ अनुमोदन कर सकते हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome Extensions से फैल रहा खतरनाक Stanley Malware | फिल्म धुरंधर: कहानी, कास्ट, रिलीज़ डेट और ट्रेंडिंग सवाल | पूरी जानकारी | ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में बैंक खाते फ्रीज़ करने से पहले जाँच क्यों जरूरी है ? MHA SOP 2026 | म्यूल अकाउंट क्यों नहीं रुक रहे? RBI के सख्त KYC नियमों के बावजूद बड़ा सच | एकादशी व्रत: महत्व, नियम, पूजा विधि और वैज्ञानिक दृष्टि | 15 करोड़ पासवर्ड डार्कवेब पर लीक: Gmail, Facebook, Instagram सहित बड़े प्लेटफॉर्म्स प्रभावित | 2FA क्यों है जरूरी | Bluetooth Surveillance Risk: उपयोग में न हो तो ब्लूटूथ बंद रखें, डेनमार्क की चेतावनी से क्या सीखें | 77वां गणतंत्र दिवस: ग्रेट रन ऑफ कच्छ में फहरा दुनिया का सबसे विशाल खादी तिरंगा | ₹50,000 से कम की ठगी में अब कोर्ट नहीं जाना होगा, जानिए कैसे मिलेगा पैसा वापस | Ex-Serviceman Vehicle Fraud Case: 2023 में पूर्व सैनिक के साथ हुआ अन्याय, 2026 में Delhi Police ने दिलाया न्याय, फर्जी दस्तावेज़ों वाला गिरोह बेनकाब |
01-02-2026