दिल्ली में फिर एक बुजुर्ग की हत्या, नौकर पर शक

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के बदरपुर के मोलड़बन्द इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 92 साल के बुज़ुर्ग चंद्रभान की हत्या की खबर मिली… गली नम्बर 14 के 9A मकान नम्बर में चंद्रभान अपने बेटे बहू और पोते के साथ रहते थे… मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में चंद्रभान और उनकी देखभाल के लिए रखा गया नौकर हुकुम सिंह रहता था… और फर्स्ट फ्लोर पर उनका बेटा बहू और पोता रहते हैं… बुधवार सुबह चंद्रभान की बहू बाहर किसी काम से गई… वापस लौटी तो ग्राउंड फ्लोर पर कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था.।

.. उन्होंने दरवाज़ा खटखटाया तो अंदर मौजूद नौकर हुकुम सिंह ने उन्हें कमरे में आने के लिए कहा… कमरे में नौकर के अलावा 2 और लड़के भी मौजूद थे और बुज़ुर्ग चंद्रभान की लाश पड़ी हुई थी और गला रेता हुआ था… इसी बीच हुकुम सिंह ने चंद्रभान की बहू का गला दबाकर मारने की कोशिश की… परिवार के मुताबिक आरोपियों ने फर्स्ट फ्लोर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी… शोर सुनकर जब फर्स्ट फ्लोर से चंद्रभान का पोता नीचे आने के लिए भागा तो दरवाज़ा बंद था। किसी तरह दरवाज़ा खोलकर वो नीचे पहुचा… इस बीच आरोपी महिला को वहीं छोड़कर भाग गए… भागते समय एक आरोपी की जैकेट भी छूट गई थी जिसे पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है.।

चंद्रभान के भाई के मुताबिक आरोपी नौकर हुकुम सिंह 1 महीने पहले मध्यप्रदेश से आया था… घर मे काम करने वाले एक पुराने नौकर ने उसे भेजा था… कभी किसी को शक नहीं हुआ कि वो ऐसा कर सकता है… हुकुम के साथ जो 2 और लड़के थे उनके बारे में कोई ज़्यादा कुछ नहीं जानता… 2-3 दिन पहले वो उन दोनों लड़को दोस्त बताकर घर लाया था लेकिन उसके बाद वो चले गए थे…पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है… पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे मकसद लूट हो सकता है… हालांकि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है…

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान |
08-10-2026