दिल्ली का सबसे बड़ा कार जैकर पकड़ा गया

नई दिल्ली इंडिया विस्तार।-दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के सबसे बड़े कार जेकर को गिरफ्तार किया है जो केवल लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाता था और अब तक 100 से ज़्यादा लग्जरी गाड़ियों को निशाना बना चुका था…इस हाईप्रोफाइल लुटेरे पर एक नही दो नही बल्कि 14 हत्याओं के मामले भी दर्ज है…। यह लुटेरा बेहद हाईप्रोफाइल है…वह घूमता है हवाईजहाज में, चलता है लग्जरी गाड़ियों में …पहनता है वो ब्रांड के कपड़े जिसे पहनने के लिए आम इंसान तरसते है…।

साउथ दिल्ली के तमाम शॉपिंग मॉल की पार्किंग से बीते कुछ महीनों से कुछ लुटेरे बंदूक की नोक पर लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाते और गाड़ी मालिक का अपरहण कर अपने साथ लेजाते और हाईवे पर लेजाकर गाड़ी मालिक को छोड़कर अपने साथ गाड़ी लेकर फरार हो जाते थे…साउथ दिल्ली के शॉपिंग मॉलों से इस तरह की बढ़ती वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया था ।

कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली की विजय फरमाना नाम का लुटेरा अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के मॉलों की पार्किंग से इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है और विजय फरमाना अभी लखनऊ में छुपा हुआ है इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तुरंत अपनी टीम को लखनऊ रवाना किया कई जगहों पर छापेमारी करने के बाद बुधवार क्राइम ब्रांच ने विजय फरमाना को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में विजय फरमाना ने कई खुलासे किए उसने यह खुलासा किया कि वह अब तक दिल्ली एनसीआर से 100 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों को निशाना बना चुका है…. विजय के शौक़ बेहद हाईप्रोफाइल है विजय अपने साथियों के साथ मिलकर केवल लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाता था… विजय डॉन फ़िल्म से काफी प्रभावित है…विजय अपने आप को डॉन से कम नहीं समझता था…विजय की कई प्रेमिकाएं भी है…और यही वजह है की विजय उनके शौक पूरे करने के लिए भी केवल लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाकर अपनी प्रेमिकाओं को उनमें घुमाता था… विजय को टैटू का भी बहुत शौक है उसने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवाए हुए है….।


Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
04-10-2026