जानिए दिल्ली में एक कॉलेज छात्र ने क्यों कर दी एक टीचर की हत्या, देखें सीसीटीवी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के जहांगीर पुरी में एक कॉलेज छात्र ने कोचिंग टीचर की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि टीचर आरोपी छात्र की गर्ल फ्रेंड को तंग कर रहा था।  इस हत्या के मामले में पुलिस ने 21 साल के एक इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आकाश कश्यप है। आकाश पिछले 6 महीने से कत्ल करने के लिए सही मौके की तलाश कर रहा था।

एक अक्टूबर की सुबह दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि जहांगीर पुरी इलाके में अंकित नाम के एक कोचिंग टीचर की उसी के कोचिंग सेंटर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। आरोप जहांगीरपुरी इलाके में रहने वाली एक लड़की के भाई पर लगाया गया था। साथ ही मौका-ए-वारदात पर मौजूद लोगों ने बताया कि कातिल ने चेहरे पर मास्क और कैप पहनी हुई थी।

पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस की तफ़्तीश शुरू की तो शक किसी जान पहचान वाले पर ही गया। साथ ही पुलिस ने लव एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी। कोंचिंग सेन्टर में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स, परिवार और अंकित के दोस्तो से पूछताछ की गई। लेकिन, कातिल के बारे में पुलिस को कोई सुराग हाथ नही लगा।

दिल्ली पुलिस की कई टीम इस ब्लाइंड मर्डर केस की जांच में जुटी थी। मृतक अंकित के सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले जा रहे थे, मोबाइल फोन की डिटेल चेक की जा रही थी। इलाके में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस बारीकी से जांच रही थी। तभी पुलिस की मौका-ए-वारदात से कुछ दूर लगे एक सीसीटीवी फुटेज पर पड़ी।
इस सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का कंधे पर बैग टांगे बेहद जल्दी में दौड़ रहा था। आसपास के लोगों से इस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे इस लड़के की पहचान करवाने की कोशिश की गई, लेकिन नतीजा कुछ भी नही निकला

अभी पुलिस तफ़्तीश ही कर रही थी कि पता चला कुछ साल पहले अंकित का अपनी ही एक एक्स स्टूडेंट से अफेयर था। लेकिन, दो साल पहले दोनो के बीच ब्रेक अप हो चुका था। लेकिन, पिछले कुछ महीनों से कोचिंग टीचर अंकित उस लड़की को फ़ोन कर परेशान करता था और मिलने का दबाव बनाता था। इधर, लड़की का इंजीनियरिंग में फाइनल ईयर के एक स्टूडेंट से अफेयर शुरू हो चुका था और दोनो जल्द शादी करने वाले थे। लेकिन, टीचर अंकित लड़की को न मिलने पर उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा था।
लड़की ने इस बात की शिकायत अपने बॉयफ्रेंड आकाश से की। बस तभी से आकाश अंकित को सबक सिखाने का मन बना चुका था। साथ ही, उसने अंकित को रास्ते से हटाने का प्लान भी बना लिया था। आकाश ने होली के दौरान अपने बागपत स्तिथ एक गांव से दो हजार रुपये में देसी तमंचा खरीदा और 6 महीने बाद मौका पाकर बीते सोमवार को ट्यूटर अंकित को उसके की कोचिंग सेंटर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

इसी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने कातिल स्टूडेंट आकाश की पहचान की और उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। रेड के दौरान आकाश ने फरार होने की कोशिश भी की थी, जिसमे उसको चोंटे भी आई। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा, मास्क और कैप बरामद कर ली है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा | इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप | ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच | ऑनलाइन गेमिंग और जुआ का जाल कैसे काम करता है ? जानिए पहचान, खतरे और बचने के तरीके |
13-05-2026