जानिए एक डांसर और एक बॉडी बिल्डर क्यों पहुंचे जेल, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।  अपने शौक पुरा करने के लिए अपनी विशेषज्ञता को छोड़कर लोग अपराध की दुनिया में कदम रखने लगे हैं। दिल्ली में पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग इलाको की पुलिस ने नेशनल लेवल के बॉडी बिल्डर को लूटपाट में और डांसर को झपटमारी में गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में दक्षिण दिल्ली को गोविंदपुरी में पुलिस मे एक डांसर को गिरफ्तार किया है। इस शख्स का नाम रोहन गिल उर्फ सन्नी है जिसकी उम्र तकरीबन 22 साल है। रोहन का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह लगभग 20 मामलो में लिप्त बताया जा रहा है। रोहन पेशे से एक डांसर है लेकिन अपने बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए वह झपटमारी का काम करने लगा। उसे गोविंदपुरी थानाध्यक्ष सतीश राणा के निर्देश पर गश्त कर रहे हवलदार राजेश ने गिरफ्तार किया। उसके साथ उसके साथी विनीत को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ में रोहन ने बताया कि डांस से वह इतने पैसे नहीं कमा पाता था इसलिए उसने झपटमारी शुरू कर दी। पुलिस पूछताछ में रोहन ने बताया कि उसकी तीन गर्लफ्रेंड्स हैं और उनके शौक पूरा करने के लिए जब पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने पार्ट टाइम झपटमारी शुरू कर दी।

दूसरे मामले में उत्तम नगर पुलिस ने द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डर राहुल चौधरी को लूटपाट के मामले में साथी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 3.65 हजार रुपये, पिस्टल, चार कारतूस और स्कूटी बरामद की है। दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीसीपी एंटो अल्फोंस के मुताबिक, उत्तम नगर में सोमवार को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर व्यवसायी दीपक बंसल से 4.69 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआई रंजीव त्यागी की टीम ने जांच शुरू की।

मंगलवार को पता चला कि डीयू ग्रेजुएट बॉडी बिल्डर राहुल चौधरी (27) ने वारदात की है। किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए वह दाल मिल रोड इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल को उसके साथी विपिन गुप्ता (21) के साथ गिरफ्तार कर लिया।

राहुल 2010 से 2017 तक मिस्टर दिल्ली रहा है। वह बॉडी बिल्डिंग की कई प्रतियोगिताओं में जज भी रह चुका है। फिलहाल उत्तम नगर में डीएलडब्ल्यू नाम से जिम चलाता है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पैसों की जरूरत थी। उसके बिल्डर पिता ने मदद से मना कर दिया था। ऐसे में उसने लूट की साजिश रची। वारदात के लिए राहुल ने किसी से स्कूटी ली और .32 बोर की पिस्टल खरीदी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके | संगति का प्रभाव और सनातन धर्म की व्यापकता | AI का युग: भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वे उपकरण जो 2026 में सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं | पासवर्ड नहीं, पासफ़्रेज़ अपनाइए — मजबूत साइबर सुरक्षा की नई आदत | सीमाहीन साइबर अपराध का बढ़ता जाल: Operation Ramz से समझें फ़िशिंग और मैलवेयर का असली खतरा | नोएडा एयरपोर्ट Flight Schedule June 2026: पहली उड़ान, रूट्स और जेवर कैसे पहुंचें—पूरी जानकारी | साइबर गुलामी से लौटे युवक फिर उसी अंधेरे में क्यों खो गए? | सही दृष्टिकोण क्या है? जीवन, विचार और आत्मचिंतन का सरल सत्य | Giorgia Meloni Net Worth 2026: कितनी है इटली की प्रधानमंत्री की कमाई, जानिए लाइफस्टाइल और परिवार | कौन हैं Giorgia Meloni? संघर्ष से इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने तक की पूरी कहानी |
24-05-2026