छतीसगढ़ में मुठभेड़ मारी गई महिला नक्सली, देखें वीडियो

नारायण पुर, इंडिया विस्तार। छतीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बल औऱ नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। पुलिस औऱ नक्सलियों के बीच करीब 45 मिनट तक चले इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक छतीसगढ़ के जिला नारायणपुर में नक्सल उन्मूलन अभियान अंतर्गत थाना छोटेडोंगर क्षेत्रांतर्गत कैम्प कड़ेमेटा से डीआरजी, छतीसगढ़ बल एवं एसटीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी बुरगुम की ओर एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई थी।  करीबन 0800  बजे पुलिस पार्टी कडेमेटा-बुरगुम जंगल पहुंची। वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे बस्तर डिवीजन माओवादी नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से आईईडी ब्लास्ट कर अंधाधुंध फायरिंग ककी जाने लगी। पुलिस पार्टी ने भी तत्काल पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा नक्सलियों के एम्बुश को भेदकर जवाबी कार्यवाही किया गया, पुलिस पार्टी को भारी पड़ता देख नक्सली नदी, जंगल-पहाड़ का फायदा उठाकर भाग गए। मुठभेड़ तकरीबन 45 मिनट तक चले इस मुठभेड़ उपरान्त सुरक्षाबलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 महिला नक्सली को मार गिराने एवं एसएलआर रायफल मय टेलीस्कोप 01 नग, मैग्जीन 01 नग, एसएलआर कारतूस 15 नग, 303 कारतूस 10 नग, एसएलआर खोखा 03 नग, 12 बोर बंदूक 01 नग, 12 बोर कारतूस 03 नग, 12 बोर खाली खोखा 04 नग, मोटोरोला वाकीटॉकी 01 नग, बैटरी सेल 08 नग (जुड़ा हुआ), बिजली वायर 01 बंडल, पोच 01 नग, पानी जरकीन 03 नग, टोपी 01 नग, दवाईयां एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया।

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान किये गये आईईडी ब्लास्ट से डीआरजी के जवान प्र.आर. 124 राजकुमार सोरी के बांये जांघ व बांह में चोट लगी तथा 22वीं वाहिंनी छसबल ‘ए’ कंपनी के जवान आरक्षक 374 बालकुमार बघेल, कैम्प कडे़मेटा के बांये बांह में गोली लगी। घायल जवानों को तत्काल प्राथमिक उपचार कर कैम्प कड़ेनार लाया गया, जहां हेलीकॉप्टर के माध्यम से बेहतर उपचार हेतु रामकृष्ण केयर अस्पताल, रायपुर रवाना किया गया। दोनों घायल जवानों की स्थिति सामान्य है।

मृत महिला नक्सली की पहचान रनाय के रूप में की गई, जो वर्ष 2007 में नक्सली संगठन में शामिल होकर बयानार एरिया कमेटी एवं पूर्व बस्तर डिवीजन में सक्रिय रही है।

देखें वीडियो

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति |
19-07-2026