कंधे में चोट के बाद नेशनल रेसलर बना लुटेरा, दिल्ली में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 65 लाख रुपये की लूट के मामले में नेशनल रेसलर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहलवान की पहचान सुनील के तौर पर की है जो गिरोह का सरगना भी है। इसके साथ ही करीब 13 लाख रुपये की लूटी गई रकम और उससे खरीदी गई वस्तुएं जब्त की गई हैं।

डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि एक अगस्त को जसौला इलाके में मनी एक्सचेंजर का काम करने वाले मोहम्मद शाजेब से 65 लाख रुपये की लूट हो गई थी। वारदात के वक्त छह बदमाश दो बाइक पर आए थे और पिस्टल की नोक पर रुपये लूटे थे। फिर फरार हो गए। घटना के वक्त पीड़ित अपना आफिस बंदकर घर जा रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं स्पेशल सेल ने एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार की टीम गठित की गई।

डीसीपी ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि इस लूट में शामिल एक युवक का नाम योगेंद्र है। इसी सूचना के आधार पर 8 सितम्बर को बाहरी दिल्ली के इलाके से योगेंद्र को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। इसने पूछताछ में बताया कि इस वारदात की योजना सुनील ने बनाई थी और इसमें सुनील, राजेश, बंटी, राहुल एवं सोनू भी शामिल थे। इसके बाद दस सितम्बर को पुलिस ने सुनील एवं राजेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूट की रकम से खरीदी गई दो कारें भी बरामद किया गया।

पड़ोसी दुकान के कर्मचारी की सूचना 
पूछताछ में मालूम हुआ कि पीड़ित के आफिस के बगल की दुकान में गोलू नाम का व्यक्ति काम करता है। गोलू ने इस रुपये के लेनदेन को बवाना के गौरव नाम के युवक को बताया था। गौरव की ही सूचना पर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया। घटना वाले दिन सभी शाजेब की दुकान के बाहर खड़े थे। जैसे ही शाजेब बाइक से घर की तरफ निकला इन्होंने उसका पीछा किया फिर मौका देखकर लूट लिया।

कंधे की चोट के कारण आया अपराध की दुनिया में 
जांच में मालूम हुआ कि सुनील राष्ट्रीय स्तर का पहलवान था। उसने 2008 में दिल्ली में आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इसके अलावा 2008 में कन्याकुमारी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और साल का तीसरा सर्वश्रेष्ठ पहलवान भी घोषित किया गया। वह ओलम्पिक में भाग ले चुके अमित दहिया नाम के पहलवान से भी कुश्ती लड़ चुका है।

लेकिन कुश्ती के दौरान ही उसके कंधे में चोट लग गई जिसकी वजह से उसका करियर खत्म हो गया। इसके बाद वह आपराधिक तत्वों से जुड़कर अपराध की दुनिया में आ गया। उसपर हत्या एवं लूट के पांच मामले दर्ज हैं। यहीं नहीं कुछ दिनों पहले ही इसने यूपी के शामली में ट्रक पर लदे चालीस लाख रुपये के सामान को भी लूट लिया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील इतना शातिर है कि वह दिल्ली एनसीआर में सक्रिय कई युवकों से सम्पर्क में रहता है। एक बार अपराध करने के बाद वह उन लड़कों का साथ छोड़ देता है।

लूट के रुपये को मौजमस्ती में उड़ाए
आरोपियों ने बताया कि घटना के बाद लूट के रुपये को सभी में बांटा गया। राजेश ने नई कार खरीदी तो सुनील ने जिप्सी। फिर सभी दक्षिण भारत घूमने चले गए जहां पर काफी रुपये उड़ा दिए। पुलिस फिलहाल इनके फरार साथियों की भी तलाश कर रही है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? |
24-10-2026