एटीम कार्ड स्वैप कर करते थे धोखाधड़ी गाजियाबाद से दिल्ली आकर देते थे वारदात को अंजाम

अगर आप एटीम कार्ड का इस्तेमाल करते है तो इस खबर के बारे में जानना बेहद जरुरी है। हो सकता है कहीं कोई शातिर  बदमाश आपको या आपके जानने वाले को शिकार बना ले। दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो धोखे से एटीम कार्ड बदल कर पैसे निकाल लेते थे। पकड़े गए आरोपियों का नाम नदीम और जावेद है। दोनों दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रहते है। दोनों गाजियबाद से दिलली आकर एटीम कार्ड स्वैप कर पैसे निकाल लेते थे। दोनों आरोपियों के पास से चिंटिंग के 17 हजार रुपयें बरामद हुए है।
सीसीटीवी से पहचान 
6 सिंतबर को दिल्ली के निजामउद्दीन इलाके में अकाश नाम के एक शख्स ने शिकायत दी की एसबीआई के एटीम कार्ड से पैसे निकालने के लिए गया था। एटीम से पैसे तो नही निकले लेकिन उसके अकांटस से 27000 रुपये कट गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने उस एटीम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पुलिस को दो संदिग्ध दिखे। फुटेज के जरिये पुलिस ने बाइक नंबर की पहचान की और फिर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए जावेद और नदीम ने बताया कि यो लोग वैसे एटीम को टारगेट करते हैं जहां कोई सिक्योरिटी गार्ड नही होता। और वो एटीम खराब होता है या उस वक्त काम नही करता। दोनों एटीम के बाहर खड़े हो जाते है। फिर शिकार के इंतजार करते है। जैसे ही कोई एटीम के अंदर पैसे निकालने के लिए आता है। वैसे ही आरोपी पिछे खड़ा हो जाता है और चोरी से एटीम कार्ड का पासवर्ड देख लेता है। पैसे नही निकलने पर कस्टमर बाहर निकलने लगता है तो दूसरा आरोपी उस शख्स मदद करने के नाम पर कार्ड बदल देता है। और उसी एटीम का दूसरा कार्ड दे देता है। जल्दबाजी में लोग उस वक्त कार्ड नही देख पाते है। इस तरह से कार्ड बदल कर दूसरे एटीम से पैसे निकाल लेते थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार |
13-09-2026