असम के मेले में हमले की साजिश का पर्दाफाश, 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। आएसआईएस से प्रभावित आतंकी असम में भी बड़े स्तर पर विस्फोट करने की साजिश रच रहे हैं। अब तक असम में स्थानीय आतंकी गुटों का खौफ रहता था।

 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और असम पुलिस के संयुक्त अभियान में असम के गोलपारा से आईएसआईएस के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक आईईडी लेकर चल रहे थे जिससे असम में होने वाले रास मेला में विस्फोट कराना था।  

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की पहचान रंजीत इस्लाम, मुकद्दिर इस्लाम और लुईत जमील के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आईएसआईएस के बांगलादेश माडयूल से प्रभावित लोन वूल्फ(अचानक छोटे हथियारों से हमला) हमला करने के लिए दूसरे हथियार भी लेकर चल रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से प्रभावित कुछ युवकों की पहचान की थी। पचा चला था कि 3-4 युवकों का यह ग्रुप कई जगहों पर लोन वूल्फ अटैक करने की साजिश रच रहा था। पुलिस को यह भी पता चला कि इस मॉडयूल ने रास मेला में विस्फोट करने के लिए आईईडी भी बना लिया है।

इस सूचना के आधार पर एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनील कुमार असम पहुंचे। असम पुलिस के साथ मिलकर मधुबन लॉज के निकट जाल बिछा कर तीनों संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस को बताया है कि आईईडी रास मेला में लगाना था और इसकी तैयारी कर ली गई थी। लगाने से पहले आईईडी में केवल बैट्री लगाना था। इनके कब्जे से 1 किलो विस्फोटक के अलावा बटनदार चाकू और तलवार भी बरामद हुआ है।  

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता | सावधान! WhatsApp Chat Cloning से खाली हो सकता है बैंक खाता, ₹2 करोड़ की ठगी ने खोली आंखें | ऑनलाइन फ्रॉड: पहले दिखाया नकली मुनाफा, फिर 30 लाख फंसे, ऐसे पहचानें पूरा खेल | Drishti IAS Coaching Fees में छूट: CISF परिवारों को किन परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा लाभ | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? |
06-09-2026