पढ़ा-लिखा अपराधी, खौफनाक बदला: ज़ाफराबाद डबल मर्डर केस का पूरा सच

ज़ाफराबाद में 50 गोलियां बरसाकर दो भाइयों की हत्या करने वाला मास्टरमाइंड LLB पढ़ा हुआ निकला। क्राइम ब्रांच ने शूटर समेत दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
Zafrabad double murder case press conference by DCP Vikram Singh

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज़ाफराबाद इलाके में 16 दिसंबर 2025 को हुई सनसनीखेज डबल मर्डर की गुत्थी (Zafrabad double murder case)अब सुलझ चुकी है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मुख्य शूटर और उस पढ़े-लिखे मास्टरमाइंड को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जिसने कानून की पढ़ाई (LLB) करने के बावजूद अपराध की दुनिया का रास्ता चुना।

Zafrabad double murder case: कैसे हुई वारदात

नदीम और उनके भाई फ़ज़ील को ज़ाफराबाद के चौहान बांगर इलाके में घेरकर लगभग 50 राउंड गोलियां मारी गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। फॉरेंसिक जांच से साफ हुआ कि यह हमला पूरी तरह योजनाबद्ध था।

बदले की वजह

अगस्त 2025 में स्पेशल सेल ने हथियार तस्कर सलीम पिस्टल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नदीम का नाम सामने आया। बाद में नदीम ने मोहम्मद दानिश का नाम उजागर किया। इसी रंजिश में दानिश ने बदला लेने की योजना बनाई।

LLB पढ़ा मास्टरमाइंड

गिरफ्तार मुख्य साजिशकर्ता मोहम्मद दानिश (34) ज़ाफराबाद का निवासी है और उसने कानून की पढ़ाई (LLB) की है। वह पहले से दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और पूरे हमले की योजना उसी ने बनाई थी।

क्राइम ब्रांच की टीम

इस ऑपरेशन को डीसीपी विक्रम सिंह, आईपीएस के निर्देश पर गठित ER-II टीम ने अंजाम दिया। टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुनील कुंडू ने किया। टीम में शामिल थे:

  • SI गुंजन
  • ASI सतेंदर
  • HC राजीव
  • HC प्रिंस
  • HC मोहित
  • HC विकास
    पूरी कार्रवाई एसीपी नरेंद्र बेनीवाल की निगरानी में की गई।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

8 जनवरी 2026 को गाज़ीपुर पेपर मार्केट इलाके में आरोपियों को घेरा गया। सरेंडर के लिए कहने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए और गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से सुरक्षित रहे।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आसद अमीन (22) — मुख्य शूटर, लगभग पाँच मामलों में शामिल
  2. मोहम्मद दानिश (34) — मुख्य साजिशकर्ता, LLB शिक्षित, दो मामलों में शामिल

पुलिस का बयान

डीसीपी विक्रम सिंह ने कहा कि संगठित अपराध और गैंग नेटवर्क के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

https://youtu.be/5GimzaATsFI

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
21-10-2026