सोशल मीडिया के इस प्लेटफार्म पर इस तरह मनाया गया भारतोत्सव

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। अचीवर्स जंक्शन के तीन दिवसीय ‘भारतोत्सव’ कार्यक्रम का कल देर रात आल इंडिया मुशायरे से समापन हो गया। अचीवर्स जंक्शन के निदेशक श्री मनोज भावुक ने इस अवसर पर कहा कि हमारा प्रयास कोरोना काल में लोगों को जहाँ खुशी बांटना है, वहीं भारत की सास्कृतिक धरोहर और राट्रवाद से युवाओं को जोड़ना भी है। अचीवर्स जंक्शन ने यह कार्य बिना साधनों के अपने बल पर किया है, पर हमें विश्वास है लोग हमारा साथ जरूर देंगे।
14 अगस्त उद्घाटन सत्र में कवयित्री सम्मेलन की अध्यक्षता सुभद्रा वीरेन्द्र ने की और सफल संचालन संन्ध्या सिन्हा ने किया। कवयित्री सरोज सिंह, सविता सौरभ, प्रियंका, वीणा पांडेय, सोनी सुगंधा और रजनी रंजन ने देशभक्ति कविताओं से दर्शकों का दिल जीत लिया। उसके बाद रात 9 बजे भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह से मनोज भावुक ने बातचीत की। इसी दिन कुणाल जी का जन्मदिन भी था।
15 अगस्त के दिन अचीवर्स जंक्शन पर सोशल मीडिया की दुनिया में इतिहास रचा गया। इस दिन शाम पांच बजे काव्य निर्झर कार्यक्रम को ‘तेरा वैभव अमर रहे माँ’ नाम से संजोया गया था। इस बार काव्य निर्झर ने अपने भी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए लोकप्रियता का शिखर छू लिया। कार्यक्रम को हजारों लोगों ने छब्बीस देशों में देखा । इसमें आचार्य देवेन्द्र देव (बरेली), डॉ. मधुमोहनी उपाध्याय (नोएडा), चेतना शर्मा (आगरा), सुमनेश सुमन (मेरठ) जैसे नामचीन रचनाकारों ने काव्य पाठ करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री और प्रसिद्ध कवि डॉ. रवीन्द्र शुक्ल ने रहे और अध्यक्षता आचार्य देवेन्द्र देव जी ने की । कवि सम्मेलन का संचालन अंतर्राष्ट्रीय गीतकार मनोज कुमार मनोज किया।
रात नौ बजे ‘सफ़र मनोज भावुक के साथ’ कार्यक्रम में इस बार कर्नल वी पी सिंह अतिथि रहे। श्री सिंह एक पूर्व सैन्य अधिकारी होने के साथ-साथ देश के जाने माने कवि भी हैं। उनके जीवन की कहानी जब लोगों तक पहुंची तो लोगों के दिलों में उतरती चली गई।
16 अगस्त का दिन भी बड़ा खास रहा। दोपहर 2 बजे म्यूजिकल मैजिकल: झंडा ऊंचा रहे हमारा नामक कार्यक्रम में टेलीविजन की लोकप्रिय सिंगर्स ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। फ़िल्म निर्देशक मुरारी सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। अनन्या सिंह, अंजना तिवारी, शालिनी दुबे, श्रेया दुबे, काजोल कुमारी, अंजू यादव, सर्मिष्ठा घोष और ओशिन दुबे के साथ मुरारी सिन्हा के गीतों से सजी इस महफिल ने लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन अरुण तिवारी ने किया।
रात आठ बजे देश के नामचीन शायर जनाब सुनील कुमार तंग की अध्यक्षता में ‘जश्ने-आज़ादी: ऑल इंडिया मुशायरा’ का एहतमाम किया गया जिसमें मोहतरमा राना तब्बसुम, यूसुफ सागर, राकेश आर रणधीर, मनोज भावुक जैसे शायर सम्मिलित हुए। तीन घंटों तक चलने वाले इस मुशायरे का संचालन शायर डॉ. साकेत रंजन प्रवीर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मनोज भावुक की तरफ से हुआ।
स्मरण रहे कि अचीवर्स जंक्शन सोशल मीडिया का ऐसा प्लेटफार्म है जिसको कोरोना काल में देश विदेश में भरपूर ख्याति मिली है । वर्तमान में यह सोशल मीडिया का बड़ा और चर्चित मंच है।

Latest Posts

IIT Gandhinagar में VoICE और C-DOT के बीच AI Smart Village India परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करते प्रतिनिधि।

भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति | रांची में हैं मनोकामना पूरी करने वाले वृक्ष | WhatsApp Username Feature: क्या मोबाइल नंबर छिपाने वाला नया फीचर साइबर अपराधियों के लिए बन सकता है हथियार? | हल्दीघाटी का युद्ध और रक्त-तलाई: जहां आज भी इतिहास की सांसें सुनाई देती हैं | बच्चों के लिए सोशल मीडिया आयु सीमा: क्या भारत भी 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सख्त नियम बनाएगा? | भारत में वन्यजीव तस्करी: कैसे होता है दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का अवैध कारोबार? | साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिले? हरियाणा मॉडल से जानिए रिकवरी बढ़ाने का सफल तरीका |
14-07-2026