Poacher Review-जानिए “पोचर” वेब सीरीज क्यों देखें, अमेजॉन की ताजा वेब सीरीज

Poacher review

Poacher Review-आइए आपको बताएं की अमेजॉन प्राइम(Amazon Prime) पर 23 फरवरी को रीलीज हुई वेब सीरीज ‘पोचर’ कैसी है। यह भी बताते हैं कि इस वेब सीरीज को क्यों देखना चाहिए। पहली बात तो यह कि इस वेब सीरीज की को-प्रोड्यूसर आलिया भट्ट हैं। वाइल्ड लाइफ ट्र्स्ट ऑफ इंडिया (Wildlife trust of india) के जोस लुइस पर आधारित रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका में एलन जोसेफ की भूमिका में हैं।

Poacher Review in Hindi

पोचर वेब सीरीज(Poacher Web Series) केरल वन विभाग द्वारा हाथियों के अवैध शिकार और जांच की सच्ची घटनाओं पर आधारित है । वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने इस जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके परिणामस्वरूप देशव्यापी आपराधिक सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ और संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई और कई करोड़ रुपये के हाथी दांत की बरामदगी हुई।

मनोरंजन की दुनिया में जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है पोचर की कहानी उसी को फोकस किए हुए है। पोचर सीरीज के चर्चा में आने की वजह इसकी को-प्रोड्यूसर आलिया भट्ट हैं। सीरीज देखकर आपको समझ आ जाएगा कि आलिया ने इससे जुड़ना क्यों पसंद किया। इसे आप बेहतरीन क्राइम ड्रामा सीरीज कह सकते हैं।

पोचर की कहानी हाथियों के शिकार की है। किस तरह उनके दांतो के लिए उनका शिकार बनाया जाता है। जब इस बात की पड़ताल की जाती है कि हाथियों का शिकार कौन कर रहा है, किस तरह किया जा रहा है और यह दांत जाते कहां हैं तो इसके तार दूर तक जुड़े नजर आते हैं। हाथी दांत की शिकार के मामलो की जांच करने वाली फॉरेस्ट ऑफिसर जब इसकी तह तक जाती है तो इसमें बड़े ऊपर के लोग शामिल नजर आते हैं।

कहानी दिलचस्प मो़ड़ लेती है और कई रोमांच और गुस्सा पैदा करने वाले दृश्य भी आते हैं। इसमें काम करने वाले सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है। इसकी क्रिएटर रिची मेहता हैं। इन्होंने ही पहले दिल्ली क्राइम बनाकर सुर्खियां बटोरी थी। इसमें रोशन मैथ्यु के अलावा दिब्येंदु भट्टाचार्य,कानी कसरूती और रंजीता मेनन ने भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें-

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026