बब्बर खालसा के इन आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दाखिल किया

बब्बर खालसा
👁️ 452 Views

प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा का आतंकी लांडा और गैंगस्टर बटाला के करीबी सहयोगी पर जांच एजेंसी एनआईए ने चार्जशीट दायर की है। केंद्रीय जांच एजेंसी नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब टेरर साजिश मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा और कुख्यात गैंगस्टर पवित्तर बटाला के करीबी सहयोगी जतिंदर सिंह उर्फ जोती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

बब्बर खालसा को ऐसे करता था मदद

एनआईए ने जतिनंदर सिंह जोती को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया था। जांच में पाया गया था कि वह मध्य प्रदेश से पंजाब स्थित गैंगस्टरों के लिए हथियारों को खरीद कर सप्लाई करता था। वह घोषित आतंकी लखविंदर सिंह लांडा के करीबी सहयोगी बटाला के जमीनी गुर्गों को हथियार सप्लाई करने में मदद कर रहा था। एनआईए ने इसके खिलाफ दायर चार्जशीट में जांच को विस्तार से बताया है। चार्जशीट में बताया गया है कि कैसे आतंक और अपराध के गठजोड़ को हथियारों की सप्लाई हो रही थी। इसमें मध्य प्रदेश के एक घोषित हथियार सप्लायर भी था।

पंजाब में बटाला के गुर्गों द्वारा बब्बर खालसा के आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा था। गैंगस्टर-आतंकी के इस गठजोड़ के लिए अवैध हथियारों को इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी की आपूर्ति में जतिंदर सिंह मदद करता था। जांच में यह भी पाया गया था कि जतिंदर सिंह जोती मध्य प्रदेश में हथियार सप्लायर बलजीत सिंह उर्फ राणा भाई से अवैध हथियार खरीदता था।

बलजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। एनआईए ने उसके खिलाफ चार्जशीट भी कर दी थी। मगर जतिंदर और दूसरे आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए वर्चुअल नंबर और एनक्रिप्टेड ऐप्प का इस्तेमाल कर रहे थे। एनआईए इस साजिश में लखविंदर सिंह लांडा औऱ उसके साथी घोषित आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और उसके विदेशों में ठिकाना बनाए साथियों की भूमिका की जांच भी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026