मनिका बत्रा पहुंची राष्ट्रीय युद्ध स्मारक दी इन्हें श्रद्धांजलि

मनिका बत्रा ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के वायुसेना के योद्धा निर्मल जीत सिंह सेखों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया, जिन्होंने ऐतिहासिक युद्ध के दौरान अनुकरणीय साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था।

टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने स्मारक में ‘परम योद्धा स्थल’ नामक वीरता गैलरी में अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां परम वीर चक्र के कुल 21 विजेताओं के बीच वायु सेना के युद्ध नायकों की प्रतिमा स्थापित है।

ओलंपियन ने कहा, “युद्ध के बारे में स्मारक पर अंकित उद्धरण और हमारे सैनिकों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया है। एक भारतीय के रूप में, मेरा दिल आज कृतज्ञता और गर्व से भर गया है।”

यह स्मारक राजपथ और सेंट्रल विस्टा के मौजूदा लेआउट और समरूपता के अनुरूप है। इसमें कर्तव्य के अनुसरण में अपना जीवन न्योछावर करने वाले वीर योद्धाओं के प्रति वर्चुअल श्रद्धांजलि अर्पित करने के प्रावधान सहित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक एप्लिकेशन के निर्माण और स्क्रीन की स्थापना जैसी डिजिटल सुविधा भी शामिल है।

एक अन्य युद्ध नायक कैप्टन विक्रम बत्रा को एक वर्चुअल तौर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, मनिका ने कहा, “जिस तरह स्मारक का वास्तुशिल्प डिजाइन शहीदों को अमर बनाता है, उसी तरह मोबाइल ऐप-आधारित वर्चुअल टूर गाइड और वर्चुअल तौर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए डिजिटल पैनल जैसी उन्नत डिजिटल सुविधाएं इसे हर नागरिक के लिए कहीं से भी आसानी से पहुंच-योग्य बनाती हैं।

खिलाड़ी सुश्री बत्रा ने अद्वितीय सौवेनीर आउटलेट ‘स्मरिका’ को भी देखा, जो वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देता है और स्मारक में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता |
09-09-2026