Medicinal plants-इन औषधीय पौधों से होगी जमकर कमाई, वैज्ञानिकों ने किया है विकसित

Medicinal plants
👁️ 486 Views

Medicinal plants-दुनिया आयुर्वेद की तरफ लौट रही है। इस लिहाज से दुनिया भर की नजर भारत पर है। भारत में जड़ी बूटियों से देशी दवाईयां तो बनती ही हैं औषधीय पौधों से भी कई तरह की दवाईयां बनती हैं। यह तो हम सबको ही पता है कि औषधीय पौधों का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। हाल ही में वन संपदा के वैज्ञानिकों ने 5 खास किस्म के औषधीय पौधों को जारी किया है। दावा है कि इन पौधों की खेती से खासकर पहाड़ के किसानों को कई गुणा लाभ हो सकता है।

Medicinal plants की ये किस्में हुई हैं लांच

भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) की वैरायटी रिलिजिंग कमेटी की बैठक कोयंबटूर में 1 सितंबर को हुई थी। केंद्रीय वन मंत्रालय के विशेष सचिव आईएफएस चंद्र प्रकाश गोयल की अध्यक्षता और ICFRE देहरादून के डीजी आईएफएस अरूण सिंह रावत की सह अध्यक्षता में हुई इस बैठक में Himalayan Forest Research Institute (HFRI) शिमला की तरफ से तीन महत्वपूर्ण उच्च मूल्य वाले शीतोष्ण औषधीय पौधों (high value temperate medicinal plants) की 05 किस्मों का प्रस्ताव दिया गया। HFRI के वैज्ञानिक डा. जगदीश सिंह और डा. संदीप शर्मा द्वारा विकसित इन वैरायटी पर पिछले डेढ़ दशकों से काम किया जा रहा था।

Medicinal plants
कोयबटूर में वैरायटी कमेटी की बैठक

डां. जगदीश और डा. संदीप ने कमेटी के सदस्यों को बताया कि पहले चरण में हिमाचल प्रदेश और लद्दाख, यूटी के भौगोलिक स्थानों की स्क्रीनिंग करके इन औषधीय पौधों के बेहतर आनुवंशिक स्टॉक की पहचान और चयन किया गया था। इसके अलावा मनाली के निकट जगतसुख में स्थित फील्ड रिसर्च स्टेशन में फील्ड जीन बैंक (FGB) की स्थापना और रखरखाव किया गया। दूसरे चरण में पहचान किए गए औषधीय पौधों को विभिन्न पर्यावरणीय हालात में उगा कर देखा गया।

ऑफर-https://amzn.to/3sPUeIk

Medicinal plants से इतनी हो सकती है कमाई

इन खास किस्मों को विकसित करने वाले वैज्ञानिक डा. जगदीश सिंह और डा. संदीप शर्मा के मुताबिक हिमाचल हिमालय के उच्च पहाड़ी समशीतोष्ण क्षेत्र के किसान पी. कुरोआ से 2,76000 रु प्रति हेक्टेयर, वी. जटामांसी से 1,61000 रु प्रति हेक्टेयर और एस. हेक्साड्रम से 2,83000 रु प्रति हेक्टेयर की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन किस्मों की व्यवसायिक खेती करनी होगी। वैरायटी रिलिंजिंग कमेटी ने चर्चा के बाद पी. कुरोआ की दो किस्मों को एचएफआरआई-पीके-1 और एचएफआरआई-पीके-2, वी. जटामांसी की दो किस्में एचएफआरआई-वीजे-1 और एचएफआरआई-वीजे-2, और एस हेक्सैंड्रम की एक किस्म एचएफआरआई-एसएच-1 को मंजूरी दे दी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी |
10-03-2026