सावधान! ठग अब आपकी फिक्स्ड डिपॉज़िट तोड़ रहे हैं: OTP से लेकर नकली FD ऑफर तक पूरा खेल समझिए

फिक्स्ड डिपॉज़िट अब सिर्फ बैंक में सुरक्षित नहीं है। ठग OTP, फर्जी बैंक कॉल और नकली FD रेट्स के जरिए आपकी FD तोड़कर पैसा म्यूल खातों में भेज रहे हैं। पूरी सच्चाई और बचाव पढ़िए।
FD धोखाधड़ी

अब तक फिक्स्ड डिपॉज़िट को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता था। लेकिन डिजिटल बैंकिंग के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ठगों ने FD धोखाधड़ी भी शुरू हो चुकी है। ठगों ने इसको भी अपना नया टारगेट बना लिया है।

ये ठग बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं, नकली “स्पेशल FD रेट्स” का लालच देते हैं और OTP या आपकी निजी जानकारी में हेरफेर कर आपकी FD समय से पहले तोड़ देते हैं।
अंतिम लक्ष्य हमेशा एक ही होता है — पैसा म्यूल खातों में siphon करना।

FD धोखाधड़ी में अपनाए जा रहे आम तरीके

1️⃣ बैंक कर्मचारी बनकर कॉल

ठग खुद को बैंक स्टाफ बताकर FD मैच्योरिटी, कार्ड क्लोज़र या KYC अपडेट का बहाना बनाते हैं।
OTP या अकाउंट डिटेल्स मिलते ही FD तोड़ दी जाती है।

उदाहरण:
दिल्ली के एक हालिया मामले में कार्ड क्लोज़र के दौरान OTP साझा करने पर ₹80,000 खाते से निकाल लिए गए।

2️⃣ नकली FD योजनाएँ और “स्पेशल रेट्स”

SMS, वेबसाइट या सोशल मीडिया पर ऊंचे ब्याज वाली FD स्कीम दिखाई जाती है।
लोग भरोसा कर नकली खातों में पैसा डाल देते हैं।

उदाहरण:
इंडसइंड बैंक की एडवाइजरी में ऐसे अनधिकृत एजेंट सामने आए जो “स्पेशल FD रेट्स” का दावा कर रहे थे।

3️⃣ अकाउंट टेकओवर

ठग ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल ID बदल देते हैं।
इसके बाद OTP सीधे उनके पास पहुंचता है और FD ऑनलाइन तोड़ दी जाती है।

उदाहरण:
एक्सिस बैंक केस में इसी तरीके से ₹41 लाख की FD तोड़ी गई।

4️⃣ फ़िशिंग और मैलवेयर

नकली बैंक ईमेल या SMS भेजे जाते हैं।
लिंक पर क्लिक करते ही लॉगिन डिटेल्स चोरी हो जाती हैं और FD खाली कर दी जाती है।

उदाहरण:
चंडीगढ़ में एक महिला ने फर्जी SMS पर प्रतिक्रिया दी और ₹8 लाख गंवा बैठी।

स्टेप-बाय-स्टेप: OTP से FD तोड़ने का पूरा खेल (दिल्ली केस)

स्टेज 1: लक्ष्य पहचान
हाल ही में FD और क्रेडिट कार्ड लेने वाली महिला को चुना गया।

स्टेज 2: ट्रिगर इवेंट
कार्ड से ₹1,000 कटने पर महिला बैंक गई और कार्ड क्लोज़र मांगा।

स्टेज 3: नकली कॉल
ठग बैंक कर्मचारी बनकर मदद की पेशकश करता है।

स्टेज 4: OTP जाल
“वेरिफिकेशन” के नाम पर OTP लिया गया।

स्टेज 5: नुकसान
FD खाते से ₹80,000 siphon कर लिए गए।

खतरे के साफ संकेत जिन्हें नज़रअंदाज़ न करें

  • FD मैच्योरिटी या चार्जेस पर अचानक कॉल या SMS
  • OTP या निजी जानकारी माँगने वाला कोई भी कॉल
  • बाज़ार दर से ज्यादा ब्याज का वादा
  • आपकी अनुमति के बिना मोबाइल नंबर या ईमेल बदलना
  • बैंक के नाम से आए संदिग्ध लिंक

नागरिक सुरक्षा चेकलिस्ट

  • OTP, CVV या अकाउंट डिटेल्स कभी साझा न करें
  • FD स्कीम केवल आधिकारिक बैंक वेबसाइट या RBI Sachet पोर्टल से जांचें
  • नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप पर FD की नियमित निगरानी रखें
  • SMS और ईमेल अलर्ट हमेशा ऑन रखें
  • धोखाधड़ी तुरंत 1930 याhttp://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें

निष्कर्ष | क्यों यह धोखाधड़ी खतरनाक है

FD आज भी सुरक्षित निवेश है, लेकिन डिजिटल एक्सेस पॉइंट्स इसके सबसे कमजोर कड़ी बन चुके हैं।
इस तरह की धोखाधड़ी में सबसे बड़ा हथियार तकनीक नहीं, बल्कि सोशल इंजीनियरिंग है — जहां ठग आपकी जल्दबाज़ी, भरोसे और असली बैंकिंग समस्याओं का फायदा उठाते हैं।

जागरूकता ही बचाव है।
FD सुरक्षित रहेगी, अगर आप सतर्क रहेंगे।

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026