Diwali-क्या आप जानते हैं कि दिवाली की रात घी और तेल का दिया क्यों जलाते हैं ? क्या है इसे जलाने का महत्व

Diwali-हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सबसे बड़ा माना जाता है। साल भर लोगों को इस त्योहार का इंतजार रहता है। कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए काफी दिन पहले से लोग तैयारी शुरू कर देते हैं।

0
10
Diwali 2023
Diwali 2023

Diwali-हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सबसे बड़ा माना जाता है। साल भर लोगों को इस त्योहार का इंतजार रहता है। कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए काफी दिन पहले से लोग तैयारी शुरू कर देते हैं। घर की साफ सफाई से लेकर रंग रोगन तक होने लगता है। दिवाली के दिन दीपक जलाना पटाखे जलाकर और पकवान बनाकर लोग उत्सव मनाते हैं।

कहते हैं कि इस दिन श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे इसी खुशी में अयोध्यावासियों ने दिवाली मनाई थी। लेकिन इस दिन एक में घी और बाकि के दीपक तेल में क्यों जलाते हैं और इसका महत्व क्या है यह जानने की कोशिश करते हैं।

Diwali Importance in Hindi

दिवाली के दिन दीपक जलाना शुभ होता माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन माता लक्ष्मी का घर में आगमन होताा है इसलिए दीपक जलाकर उनका स्वागत करते हैं। अमावस्या का दिन होने से दीपक जलने से अंधेरा भी दूर होता है। परंपरा है कि इस दिन घर में एक घी का दीपक और शेष दीपक तेल का जलाया जाता है। इस परंपरा के पीछे एक कहानी है। ज्योतिष की मानें तो तेल में मिट्टी का दीपक जलाने से शनि औऱ मंगल ग्रह मजबूत होता है। माना जाता है कि मिट्टी मंगल और तेल शनि का प्रतीक है।

दिवाली के दिन घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। गाय के घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। माना जाता है कि घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसीलिए पूजा से पहले सबसे पहले लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाते हैं।

अस्वीकरण-यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। http://indiavistar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here