सेवानिवृत्ति के दिन सम्मान: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 137 पुलिसकर्मियों को मिली मानद रैंक

दिल्ली पुलिस ने इतिहास में पहली बार सेवानिवृत्ति के दिन 137 पुलिसकर्मियों को उनकी अगली उच्चतर मानद रैंक देकर सम्मानित किया। यह गरिमामय समारोह पुलिस मुख्यालय के आदर्श ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।
दिल्ली पुलिस सेवानिवृत्ति पर सम्मान 137 पुलिसकर्मियों को मिली मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक ऐतिहासिक पद अलंकरण समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे 137 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सेवा के सम्मान में उनकी अगली उच्चतर मानद रैंक प्रदान की गई। यह पहल दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार लागू की गई है, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्ति को सम्मान और गौरव का क्षण बनाना है।

दिल्ली पुलिस की ऐतिहासिक पहल: सेवानिवृत्ति पर सम्मान और मानद रैंक

दिल्ली पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में आज एक भव्य और गरिमामय पद अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत हो रहे 137 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन उनकी अगली उच्चतर मानद रैंक प्रदान की गई। यह आयोजन दिल्ली पुलिस के इतिहास में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा।

इस समारोह की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त दिल्ली श्री सतीश गोलछा, आईपीएस ने की। उन्होंने कांस्टेबल से लेकर उप-निरीक्षक रैंक तक के पुलिसकर्मियों को उनकी अगली मानद रैंक के बैज पहनाकर उन्हें औपचारिक रूप से अलंकृत किया।

यह पहल उपराज्यपाल दिल्ली श्री विनय कुमार सक्सेना द्वारा मानद पदोन्नति स्कीम को स्वीकृति दिए जाने के बाद शुरू की गई है। इसकी औपचारिक घोषणा हाल ही में आयोजित डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन-2025 की अनुवर्ती कार्यशाला के दौरान की गई थी।

delhi police headquarters retirement honorary rank ceremony 137 personnel

कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष पुलिस आयुक्त (एचआरडी) श्री रॉबिन हिबू, आईपीएस के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की और मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त दिल्ली ने कहा कि यह योजना पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी सेवा को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने गृह मंत्रालय और माननीय उपराज्यपाल दिल्ली का इस प्रस्ताव को स्वीकृति देने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे सभी 137 पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ, सुखद और सम्मानजनक सेवानिवृत्त जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने विशेष पुलिस आयुक्त रॉबिन हिबू, संयुक्त पुलिस आयुक्त सुमन गोयल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया, पुलिस उपायुक्त राकेश पवारिया तथा पदोन्नति प्रकोष्ठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की भी प्रशंसा की।

समारोह का समापन संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय सुश्री सुमन गोयल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मानद रैंक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे यह अवसर सभी के लिए स्मरणीय और भावनात्मक बन गया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
21-10-2026