Defence news-रक्षा मंत्रालय का बीईएमएल (BEML)से हुआ ये करार

BEML
👁️ 523 Views

Defence news- सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय की खरीद इकाई ने 557 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से टी टैंक-90 एस/एसके के लिए बारूदी सुरंग हटाने वाले 1,512 उपकरणों की खरीद के लिए आज भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस खरीद को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की ओर से मंजूरी दी गई है। अनुबंध की खरीद और निर्माण शर्तों के तहत इन उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले 50 प्रतिशत कलपुर्जे स्वदेशी होने चाहिए।

Defence news

बारूदी सुरंग हटाने वाले इन उपकरणों को सेना के बख्तरबंद कोर के टी-90 टैंकों में फिट किया जाएगा जिससे ऐसे टैंको को बारूदी सुरंग बिछे क्षेत्रों में आसानी से आने जाने की सुविधा होगी। इससे टैंको के बेड़ों की गतिशीलता कई गुना बढ़ जाएगी और उनका दुश्मन के इलाकों में बिना नुकसान के काफी अदंर तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
बारूदी सुरंग हटाने वाले इन 1,512 उपकरणों को हासिल करने का काम 2027 तक पूरा करने की योजना है। इससे सेना की युद्ध क्षमता में और इजाफा होगा।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना | डिवाइस ब्लॉकिंग क्या है और कैसे रोकती है साइबर ठगी? समझिए आसान भाषा में | Dwarka की रात और जाल में फंसा फरार आरोपी, पढ़ें पूरी क्राइम कहानी | सावधान! नकली SMS से गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, ऐसे बचें | फेसबुक एड, AI वॉइस और 22 लाख की ठगी—दिल्ली में बड़ा साइबर रैकेट बेनकाब |
27-03-2026