नौकरी दिलाने का फर्जीवाड़ा करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की फतेहपुर बेरी पुलिस ने नौकरी दिलाने का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, सरकारी स्टांप लगे फर्जी आईडी वगैरा बरामद किए गए हैं।

साउथ दिल्ली डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक एक सरकारी संगठन के सीनियर सुरक्षा अधिकारी ने तीन लोग उनके यहां फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचे हैं। पूछताछ में उन तीनो ने बताया कि उन्हें यह पत्र प्रिंस वर्मा नामक युवक ने दिए थे। उन्हें इसके फर्जी होने के बारे में जानकारी नहीं थी। इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी रणबीर सिंह की देखरेख में फतेहपुर बेरी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह, एसआई ऋषिकेश, सत्येन्द्र गुलिया, कांस्टेबल सीता राम, संदीप और जयवीर की टीम बनाई गई। पुलिस जांच में पता लगा कि 90 हजार रु लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र, ज्वानिंग लेटर औऱ फर्जी गेट पास दिए गए थे। तकनीकी जांच के बाद ग्रेटर नोए़डा वेस्ट में रहने वाले प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रिंस वर्मा ने अपनी बी टेक तक की पढ़ाई मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी से की है। वह अपने गृह शहर बिहार के सासाराम से 2013 में दिल्ली आया। शुरूआत में उसने नोएडा के रेडिसन होटल में मैनेजर के पद पर भी काम किया। इसके अलावा सरकारी संगठन में भी एक दिन रहा। कोरोना काल में हुए आर्थिक संकट से उबरने के लिए उसने जालसाजी की साजिश रची थी।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026