Chaitra Navratri 2025: सहरसा के गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्रि का विशेष पूजन कैसे हुआ जान लीजिए

chaitra navratri 2025

chaitra navratri 2025 पर देश भर में विशेष पूजा अर्चना होती है। सहरसा स्थि गायत्री शक्तिपीठ में chaitra navratri 2025 का विशेष पूजन खास तरीके से किया गया। इस अवसर पर chaitra navratri 2025 पर पूजा के महत्व को भी समझाया गया। गायत्री शक्तिपीठ के अरुण कुमार जायसवाल ने लोगों को विशेष अर्थ के बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर डाक्टर अरुण कुमार जायसवाल ने नवरात्र के संबंध में कहा-इस समय अंतरिक्ष से विशेष उर्जा धरती पर आती है। इस समय की गई कोई भी साधना विशेष फलदायी होती है। नवरात्रि साधना बस वैसे ही है जैसे इंसान नौ महीना मां के गर्भ में रहकर जीवन का निर्माण करता है,उसी तरह यह नौ दिन जगन्नमाता की गोद में रहकर जीवन का पुनर्निर्माण करता है।

उन्होंने कहा कि मां की गोद में रहने का एहसास घनीभूत हो,यह नवरात्रि काल की साधना का मर्म है। भक्त भगवती का अंश है,यह एहसास भक्त और भगवती के संबंध को प्रगाढ करता है। नवरात्रि साधना को उस मां की गोद का एहसास करते चलें,इन नौ दिनों में आदिशक्ति जगन्नमाता के नौ रुपों का ध्यान का ध्यान करते चलें और मां के गोद के अधिकारी बनते चलें।

उन्होंने कहा कि इस अहसास के लिए बच्चा बनना पडेगा,अहम शून्य बनना होगा। शुक्लपक्ष प्रतिपदा के संबंध में उन्होंने कहा-आज चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा है। आज के दिन से हीं ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण शुरू किया था। नया संवत्सर आज से शुरू हुआ। उन्होंने कहा-नये वर्ष का उत्साह,विक्रम संवत का हमारे अंतर्मन में होना चाहिए। इस अवसर पर माँ शैलपुत्री का विशेष पूजन हुआ।

शक्तिपीठ में इस अवसर पर करीब 300 से ज्यादे परिजन 24000 गायत्री मंत्र जप का संकल्प लिए। अनुष्ठान की पूर्णाहुति 6 अप्रैल को होगी और उसी दिन रामनवमी मनाई जायेगी। कर्मकांड शक्तिपीठ की देव कान्या-मनीषा,स्वर्णा,तथा सृष्टि ने करवाया तथा मुख्य यजमान सुबोध भगत सपत्नीक ने कलश पूजन किया ।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026