जल प्रभाव सम्मेलन-2018 कल से 15 देश हो रहे हैं शामिल, पांच राज्यों...
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारत जल प्रभाव सम्मेलन 5 दिसंबर से शुरू हो रहा है। दो दिन तक चलने वाले यह सम्मेलन दिल्ली में...
राष्ट्रपति ने 13 वें अंतरराष्ट्रीय कृषि मेले -सीआईआई एग्रोटेक इंडिया-2018 का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चंडीगढ़ में भारतीय उद्योग परिसंघ-सीआईआई द्वारा आयोजित 13 वें अंतरराष्ट्रीय कृषि मेले-एग्रोटेक इंडिया-2018 का उद्घाटन किया।
इस...
राम मंदिर निर्माण को लेकर बाईक रैली,ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने का अभियान
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।
राम मंदिर निर्माण को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में 9 दिसंबर को होने जा रहे हैं विशाल सम्मेलन को लेकर...
राष्ट्रीय स्तर पर एक आपात नंबर की शुरूआत करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर पर एकल आपात नंबर की शुरूआत करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने...
डैन वोलमैन ने भारतऔर इजराय़ली सिनेमा की समानताओं बताईं औऱ भी बहुत कुछ कहा
नई दिल्ली,इंडिया विस्तार। गोवा में 21 नवंबर 2018 को हुई भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफी) के 49वें संस्करण की प्रेस वार्ता में डैन वोलमैन...
बेकाबू भीड़ ने की इंसाफ के नाम पर हत्या बैटरी चोरी के शक...
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में बेकाबू भीड़ ने एक शख्स की पीट पीट कर हत्या कर दी। शनिवार की रात दिल्ली के उत्तम नगर...
झारखंड में 24 घंटे बिजली रहे इसके लिए विश्व बैंक से हुआ यह समझौता
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।
झारखंड के लोगों को 24 x 7 विश्वसनीय, गुणवत्तासंपन्न तथा किफायती बिजली प्रदान करने के उद्देश्य से झारखंड विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना के लिए...
पुलिस संचार पर दो दिवसीय सम्मेलन आरंभ
नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पुलिस संचार के आधुनिकीकरण और चुनौतियों के...
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में “हुनर हाट”का उद्घाटन
नई दिल्ली, इडिया विस्तार। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान मेंआयोजित किये जा रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में "हुनर हाट" का उद्घाटन किया अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा दस्तकारों, शिल्पकारों को मौका-मार्किट मुहैया कराने के मिशन केतहत देश के विभिन्न भागों में आयोजित "हुनर हाट" की श्रृंखला में यह "हुनर हाट" आयोजित कियाजा रहा है।
"हुनर हाट" के उद्घाटन के दौरान श्री नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा देश भर मेंआयोजित किया जा रहा "हुनर हाट", दस्तकारों/शिल्पकारों का “एम्पावरमेंट-एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज" साबित हो रहा है।
श्री नकवी ने कहा कि आर्इआर्इटीएफ में आयोजित इस “हुनर हाट” में बड़ी संख्या में महिला दस्तकारोंसहित देश भर के दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर भाग ले रहे हैं। देश के कोने-कोने से हस्तशिल्प औरहैंडलूम उत्पाद इस “हुनर हाट”में प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। अज़रख, बाग प्रिंट, बंधेज, बाड़मेर अज़रख और एप्लिक, बिड्रिवेयर, केन और बांस, कालीन, चंदेरी, चनिया चोली, चिकनकारी, कॉपर बेल उत्पाद, ताँबे के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, ड्राई फ्लॉवर, गोटापत्ती, हैंडलूम और होमफर्निशिंग इत्यादि यहाँ उपलब्ध हैं।
इसके अलावा जूट क्राफ्ट, लाख पत्थर से बनी चुड़ियाँ, लैक्रवेयर, लिनन उत्पाद, मेटलवेयर, मडवर्क, मल्बेरी सिल्क, पैठनी सिल्क, फूलकरी, पंजाबी जुत्ती, ज़री बैग आदि उपलब्ध हैं। पहली बारछत्तीसगढ़ के उत्पाद, जम्मू-कश्मीर के नामदा और चिन्नॉन सिल्क भी उपलब्ध हैं।
श्री नकवी ने कहा कि विरासत को मोदी सरकार के "हुनर हाट" जैसे रोजगारपरक कार्यक्रम सेजबरदस्त हौसला मिला है। देश भर के प्रमुख स्थलों पर आयोजित किये जा रहे "हुनर हाट" से जहाँएक तरफ हुनरमंद शिल्पकारों, दस्तकारों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मौका-मार्किट मुहैया हुए हैं, वहीँ बड़ीसंख्या में उन्हें रोजगार-रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं।
श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "मेक इन इंडिया"", "स्टैंड अप इंडिया", "स्टार्ट अपइंडिया" के संकल्प को साकार करने का "प्रामाणिक एवं विश्वसनीय ब्रांड" बन गया है "हुनर हाट"।पिछले 1 साल में "हुनर हाट" 1 लाख 50 हजार से ज्यादा कारीगरों, दस्तकारों, शिल्पकारों एवं उनसेजुड़े लोगों को रोजगार और रोजगार के अवसर मुहैया कराने में सफल रहे हैं। हमारा लक्ष्य "हुनर हाट" के माध्यम से 2019 तक लगभग 5 लाख लोगों को रोजगार-रोजगार के मौके उपलब्ध कराना है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा इससे पहले "हुनर हाट" इलाहाबाद (सितम्बर 2018), दिल्ली केप्रगति मैदान में लगने वाले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (2016, 2017), बाबा खड़क सिंह मार्ग (2017, 2018); पुडुचेरी के थीडल बीच (2017, 2018) और मुंबई के इस्लाम जिमखाना, मरीन लाइन्स(2017) में आयोजित किये गए हैं। आने वाले दिनों में "हुनर हाट" का आयोजन मुंबई (दिसंबर 2018), बाबा खड़क सिंह मार्ग, दिल्ली (जनवरी 2019) और गोवा (फरवरी 2019) में किया जायेगा।