जॉब दिलाने के नाम पर लड़के-लडकियां कर रहे थे फर्जीवाड़ा, पुलिस ने पकड़ा तो हुआ यह सनसनीखेज खुलासा

जॉब

जॉब के नाम पर लड़के लड़कियों का गिरोह देश भर के युवाओं से पैसे ठग रहा था। पकड़े जाने पर पता लगा कि नौकरी ना पाने की सूरत में जब कोई अपना पैसा वापस मांगता था तो यह गिरोह उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने धमकी देने के लिए एक्स और यूटूयब पर चैनल बना रखा था। मामला नोएडा का है पुलिस गिरोह की चार लडकियोंं और तीन लड़को को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र और मुहरें बरामद हुई हैं।

जॉब रैकेट इस तरह होता था संचालित

नोएडा पुलिस के मुताबिक गिरोह के पास से 11 मोबाईल , 5 फर्जी मोहरे व 2840 रुपये व फर्जी आधार कार्ड व रिज्यूम फार्म व रजिस्टेशन फार्म , फार्म फाइले, ज्वाइनिग लैटर, 03 रजिस्टर , इन्टरव्यू बुक , आफिस के नाम के पम्पलेट व इन्टरव्यू फार्म व रशीदे इत्यादि व घटना में प्रयुक्त दो कारें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम वसीम अहमद उर्फ कपिल भाटी उर्फ पीयूष भाटी, रोहित कुमार, रोहित चन्देला उर्फ राहुल भाटी अनामिका, लक्ष्मी, शिखा कुशवाहा और शबा हैं।

नोएडा थाना सै0 49 नोएडा की पुलिस टीम द्वारा पीलर न0 81 सलारपुर के पास क्वालिटी फर्नीचर की तीसरी मंजिल से आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पूछताछ में
अभियुक्त वसीम अहमद उर्फ कपिल भाटी उर्फ पीयूष भाटी उर्फ वसीम पत्रकार ने बताया कि वह अपने साथी रोहित चन्दैला उर्फ राहुल भाटी व रोहित कुमार के साथ मिलकर पिछले एक डेढ साल से लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा है, इनका एक यूट्यूब चैनल Noida delhi job के नाम से है जिसमे यह नौकरी दिलाने का भ्रामक विज्ञापन डालते है जिसको देखकर काफी बेरोजगार बच्चे नौकरी के लिये विभिन्न राज्यो से दूर दूर से नौकरी की तलाश मे इनके पास आते है।

यह उन लोगो से 100 रुपये रजिस्टेशन फीस व 2500 से 3000 रुपये तक फाइल चार्ज/सिक्योरिटी मनी के रूप में लेते है। इनका किसी कम्पनी से कोई करार नही है । इन लोगो ने कुछ मोहरे फर्जी बनवाई है तथा लैटर पैड जो यह लोग मोहर लगाकर बच्चो को ज्वाईनिग लेटर देते है वह भी सब फर्जी है। यह बेरोजगार बच्चो से पैसा लेकर उन्हे फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कुछ दिनो मे उनके पास नौकरी पर जाने की काल आने की बात कहकर भेज देते है।

नौकरी न मिलने पर दूर से बच्चे इनके पास वापस नही आते है तथा जो आकर इनसे अपना पैसा मांगते है उनके खिलाफ यह सोशल मीडिया/ ट्विटर पर इनके खिलाफ ही झूठे ट्वीट करके डरा देते है जिससे वह डरकर भाग जाते है। इनके सोशल मिडिया पर 04 ट्विटर हैण्डल/एकाउन्ट प्रकाश में आये है जिनके नाम 1.Awareness News (@AwarenessNews1) 2. Waseem patrakar (@waseempatrakar) 3. Kavitachauhan (@kavitaChau32946) 4. Arunkumar (@ArunKum73160344) है इन्ही से यह बेरोजगार बच्चो व अन्य लोगो के खिलाफ डराने के लिये झूठे/भ्रामक ट्विट कर देते है।

गिरोह जॉब के नाम पर दूर दराज के रहने वाले लोगों को ही टारगेट किया जाता था।

यह भी देखें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
03-10-2026