इस तरह पकड़े गए ये हाईटेक चोर

दिल्ली की मालवीय नगर पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो केमिकल से तालों को तोड़ते थे। पुलिस के लिए यह गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है। उनके पकड़ने के लिए पुलिस ने 30 किलोमीटर तक लगे सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल की थी।

इनकी गिरफ्तारी से चोरी के 20 मामले सुलझा लिए गए हैं। पकड़े गए चोर पहले से ही 50 मामलो में लिप्त हैं। पुलिस से पहचान छिपाने के लिए ये लोग हर समय डाक्यूमेंट स्कैनर रखते थे। इनके पास से सोने औऱ चांदी के जेवरात, एक दर्जन घडियां, 54 हजार कैश और दो स्कूटी आदि बरामद किए गए हैं।

साउथ दिल्ली पुलिस के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक मालवीय नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सतीश राणा ने इलाके में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर एएसआई अतर सिंह, वेद प्रकाश, हेटकांस्टेबल अमित कुमार, संजय और कांस्टेबल चेतन की टीम बनाई थी। पुलिस टीम ने 30 किलोमीटर (मालवीय नगर से उस्मानपुर) तक 300 सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी से पता लगा कि चोर उत्तर पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं। इसके बाद स्थानीय मुखबिरों की मदद ली गई। ईबीटबुक एप्प की सहायता से इन चोरों की पहचान की गई। 10-15 दिनों की अथक मेहनत के बाद गौतम पुरी और ज्योति नगर के रहने वाले सचिन उर्फ राजू और मोहम्मद शादाब उर्फ अजय को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता लगा कि चोरों ने कंप्यूटर और स्कैनर रखा हुआ है जिससे वह फर्जी आधार कार्ड औऱ स्कूटी का नंबर प्लेट बदलकर पुलिस की नजर से बच रहे थे। दोनो चोर केमिकल की सहायता से ताले तोड़ा करते थे। इनके पास से तीन सोने की चेन, एक सोने का लाकेट, एक जोड़ी डायमंड कान रिंग, 400 ग्राम सिल्वर, 12 कलाई घड़ी, कृत्रिम जेवरात, 54 हजार रु कैश, मानिटर, मोबाइल फोन और स्कैनर बरामद किए गए।

शादाब पर पहले से ही 52 केस दर्ज हैं। सचिन के खिलाफ पहले से 6 मामले दर्ज हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
02-10-2026