वाराणसी पुलिस का ऑपरेशन “दस्तक” एक सप्ताह में 13 सौ से अधिक बदमाशों का सत्यापन

आलोक वर्मा

वाराणसी पुलिस की नायाब योजना दस्तक शुरू हुए एक स्पातह हो चुका है। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की परिकल्पना दस्तक हाईटेक बदमाशों पर नकेल कसने के लिए शुरू की गई है। बदमाशों पर डिजिटल नकेल कसने की इस नायाब योजना ने रफ्तार पकड़ लिया है। इस योजना के तहत एक सप्ताह में 1365 छोटे बड़े बदमाशों का सत्यापन कर लिया गया है।

इनमें सर्वाधिक 582 चोर बदमाश हैं। इसके अलावा 562 वाहन चोर, 497 नकबजन, 332 गैंगस्टर, 350 लूट, 149 हत्या, 47 डकैत, 5 फिरौती के लिए अपहरण, 6 सर्राफा लूट, 143 चेन स्नैचिंग, 5 टप्पेबाज जैसे बदमाशों का सत्यापन भी किया जा चुका है।

क्यों है अहम

ए सतीश गणेश

बदमाशों का सत्यापन किसी भी शहर की कानूनी आबोहवा के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर मामलो में पुराने बदमाश ही लिप्त पाए जाते हैं। पुलिस की निगरानी का अभाव उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करता है। जुर्म में शामिल बदमाशों का सत्यापन यानि उनकी गतिविधियों की जांच कैसे हो रही है इस पर बहुत कुछ निर्भर करता है। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बदमाशों की जांच के लिए कुछ अलग तरीके से सोचा औऱ उसे नाम दिया दस्तक का। इसके तहत हाइटेक अपराधियों पर डिजिटल नकेल कसने की कोशिश हो रही है। दस्तक के तहत 5 साल से जरायम की दुनिया से नाता रखने वालों की कुंडली तैयार करने का फैसला हुआ।

तीन चरण

वाराणसी पुलिस दस्तक के तहत तीन चरणों में काम कर रही है। इसका पहला चरण अपराधियों के घर जाकर दस्तक देना और उनका पूरा रिकार्ड तैयार करना है। दूसरा चरण पहचान का होगा जिसके तहत सक्रिय बदमाशों की पहचान सुनिश्चित करना होगा। तीसरा तरण प्रहार है। जिसके पहले ऑपरेशन की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए एक एप्प भी विकसित किया जा रहा है। इस एप्प में बदमाशों की फोटो से लेकर हर नवीनतम जानकारी दर्ज होगी। इस एप्प का उपयोग वाराणसी पुलिस के लोग लाग इन कर कर सकेंगे।

दस्तक के पहले चरण में 2766 बदमाशों का सत्यापन होना है। अपनी तरह के इस नायाब योजना ने रफ्तार पकड़ लिया है।

Picture of Alok Verma

Alok Verma

a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | SIM Swap Fraud क्या है? हाईकोर्ट के फैसले ने टेलीकॉम कंपनियों की जिम्मेदारी तय की! | जनता और पुलिस आमने-सामने: मगध की लोक संवाद गोष्ठी में उठीं स्थानीय समस्याएं | क्या AI अदालतों के फैसले करेगा? न्यायपालिका के नए नियम और नागरिकों के अधिकारों को समझिए | ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन फ्रॉड क्या है? ऑटो-डेबिट और फ्री ट्रायल के छिपे जाल से कैसे बचें | सच्ची भक्ति का अर्थ क्या है? जीवन में सदाचार और संस्कारों का महत्व | आर्म्स लाइसेंस कैसे बनता है? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम | डिजिटल गोपनीयता अधिकार क्या हैं? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से नागरिकों को क्या मिलेगा | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी | बैंकिंग फ्रॉड क्या है? RBI रिपोर्ट में डिजिटल फ्रॉड घटे, लेकिन लोन धोखाधड़ी बनी बड़ी चुनौती |
07-06-2026