अगवा किए बच्चे की रिहाई के बदले मांगी मां से दोस्ती, पहुंच गया जेल, देखिए वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के बाबा हरीदास नगर पुलिस ने एक ऐसे सनकी शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने एक महिला पर दोस्ती का दबाव बनाया। जब महिला ने उसके किसी दबाव के आगे झुकने से मना कर दिया तो इस शख्स ने इस महिला के दो साल का बच्चा अगवा कर लिया। पुलिस ने उसके चंगुल से अगवा किए गए बच्चे को सकुशल रिहा भी करवा लिया है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस के मुताबिक 18 दिसंबर की शाम बाबा हरी दास नगर पुलिस को दो वर्षीय बच्चे के अगवा होने की सूचना मिली। सूचना बच्चे की मां ने दी थी और उसने अपने पड़ोस में रहने वाले शिवपूजन नामक शख्स पर बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया। उसने यह भी कहा कि अगवा करने वाला शख्स उससे दोस्ती करना चाहता है। दोस्ती का प्रस्ताव ना स्वीकार करने पर अगवा किए गए बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी।

इस सूचना के मिलते ही नजफगढ़ एसीपी विजय सिंह यादव की देखरेख में बाबा हरीदास नगर थानाध्यक्ष सीआर मीणा के नेतृत्व में एसआई सुभाष, एएसआई कृषणन, सिपाही राम स्वरूप और महिला हवलदार अनिता की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू कर दी। आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया गया। मोबाइल फोन गाजियाबाद जाकर बंद हो गया। पुलिस टीम गाजियाबाद तक तो पहुंच गई मगर आरोपी का पता नहीं लगा। दूसरे दिन सुबह शिकायतकर्ता महिला को फिर फोन आया। इस बार आरोपी ने उससे कहा कि वह उस जगह आने के लिए तैयार रहे जहां वो बुलाएगा। उसने इस संबंध में पुलिस को बताने से भी मना किया।   

 पुलिस को उसके मोबाइल फोन से पता लगा कि कॉल राजस्थान के भरतपुर से की गई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस बच्चे की मां के साथ भरतपुर के लिए रवाना हो गई। आरोपी अपना लोकेशन लगातार बदल रहा था वह कभी दौसा तो कभी कहीं और पहुंच रहा था। आखिर में जयपुर पहुंच कर उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। पुलिस जयपुर तक तो पहुंच गई मगर मनोबाइल बंद होने की वजह से उसे तलाश करना काफी मुश्किल था इसलिए पुलिस ने निजी रूप से तलाश अभियान छेड़ दिया। इसके तहत लोगों को आरोपी का फोटो दिखाकर उसके बारे में जानने की कोशिश की गई। अंत में पुलिस को एक सुराग मिला कि आरोपी को श्याम विहार के एक घर में देखा गया है। पुलिस को अचानक सामने देख शिवपुजन ने बच्चे को फेंकने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस ने बच्चे को बचाने के साथ साथ शिवपुजन को गिरफ्तार भी कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि शिवपूजन एक दूध की डेरी चलाता है। महिला अपने बच्चे के साथ उसके पड़ोस में रहती थी। उसका पति उसके साथ नहीं रहता था। शिवपूजन ने उसे दोस्ती का प्रस्ताव दिया जब किसी तरह महिला नहीं मानी तो उसने उसके दो साल के बच्चे को अगवा कर लिया।        

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026