दिल्ली पुलिस की मुहिम…ताकि बच्चे शिकार ना हों साइबर अपराध के

👁️ 554 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने साइबर सुरक्षा और उसके उपयोग पर जागरूकता  प्रोग्राम साइबर उदय का आयेजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के करीब 10 हज़ार स्कूली छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमे द्वारका इलाके में  बीजीएस  इंटरनेशनल स्कूल में 30 स्कूलों के 5500 छात्र,ओर पूर्वी दिल्ली के विद्या बाल भवन में 21 स्कूलों के 4500 छात्रों ने भाग लिया।

इंटरनेट के इस युग  में मासूम बच्चे ना केवल साइबर अपराध के शिकार हो रहे है। बल्कि बच्चों को साइबर अपराध में धकेला जा रहा है  साइबर अपराधियो के लिए बच्चे सबसे आसान टारगेट होते है। इसलिए दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने जागरूकता कार्यक्रम के जरिये बच्चों को  साइबर अपराध से बचाने के लिए मेगा मुहिम की शुरुआत की।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये  हज़ारो बच्चो को ऑनलाइन, फेक न्यूज़,गेमइंग,सोशल ,चाइल्ड प्रोनोग्राफी, मीडिया,ऑन लाइन फ्रॉड,  पासवर्ड शेयर नही करने,किसी भी फ्रेंड रिकवेस्ट को लेकर तमाम सावधानी कैसे रखी जाए। किसी भी प्रोग्रामिंग को डाउनलोड करने से पहले सावधानी बरतने को लेकर जानकारी दी। पुलिस की माने तो एक सर्वे  के मुताबिक भारतीय बच्चे सबसे आसान टारगेट होते है इसलिए जरूरत थी कि बच्चों को ही साइबर अपराध के प्रति जागरूक की जाय। ताकि बच्चे असानी से साइबर अपराधियो के चंगुल में ना फंसे। पुलिस का दूसरा महत्वपूर्ण मकसद ये है कि अगर ये बच्चे जागरूक होंगे तो कहीं ना वो माँ और बाप भी जागरूक होंगे जिन्हें इंटरनेट के बारे में पूरी जानकारी नही होती।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन | TRAI की AI-आधारित स्पैम ब्लॉकिंग योजना से क्यों घबरा रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर? सच क्या है |
21-02-2026