अब इस रास्ते जाली नोट भेज रहा पाकिस्तान

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पाकिस्तान नेपाल के रास्ते भारत में जाली नोट भेज रहा है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में इस बात का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 5.50 लाख कीमत के जाली नोटों के साथ नेपाल के वीर गंज निवासी असलम अंसारी उर्फ गुलटन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि रक्सौल सीमा के रास्ते पाकिस्तानी जाली नोट की तस्करी की गई है।

जांच में यह भी पता चला कि पाक से आए जाली नोट दिल्ली एनसीआर, बिहार और देश के अन्य हिस्सो में भेजे जाते थे। यह काम करीब पांच साल से चल रहा था। असलम को स्पेशल सेल एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में एसआई सतविन्दर, संजीव एएसआई देवेन्द्र हवलदार हेमंत, संजीव शाह, सिपाही दीपक और मोहित की टीम ने एक सूचना के आधार पर चार महीने की अथक मेहनत के बाद नेहरू प्लेस बस टर्मिनल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में असलम ने बताया कि उसे नेपाल के ही रहने वाले रहमान, सज्जाद और शेर मोहम्मद नामक शख्स जाली नोट दिया करते थे। उसने ये भी बताया कि नकली नोट पाकिस्तान से तस्करी होकर नेपाल आया करते थे जिसे वह भारत में वितरित करता था। पुलिस को उसके कब्जे से 2000 के 275 नोट बरामद हुए।

उससे पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला है कि नोटबंदी के बाद पाकिस्तानी तस्कर कुछ दिन खामोश थे मगर पिछले एक साल से ये लोग फिर से जाली नोटों की तस्करी करने लगे हैं। अब जाली नोटों की खेप बांग्लादेश के मालदा से भेजी जाती थी लेकिन एजेंसियों की निगाह में आने के बाद अब रास्ता नेपाल हो गया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
21-10-2026