बैंक फ्रॉड के खिलाफ जारी है सीबीआई की कार्रवाई 3 और केस दर्ज

👁️ 514 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। बैंक फ्रॉड के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई की कार्रवाई जारी है। सीबीआई ने अब यूनियन बैंक के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक सहित कई लोगों के खिलाफ 3 मामले दर्ज किए हैं। दर्ज केस के मुताबिक इन लोगों की वजह से बैंक की भुवनेश्वर नयापल्ली ब्रांच को 24.17 करोड़ का नुकसान हुआ। इस मामले में मुख्य प्रबंधक भुवनेश्वर महापात्रा, सहायक प्रबंधक अश्वनी कुमार पात्रा और तत्कालीन मैनेजर राजेश कुमार पतंगा सहित निजि बिल्डर को आरोपी बनाया गया है।

उपरोक्त लोगों को तीनो मामले में आरोपी बनाया गया है। दर्ज मामले के मुताबिक आरोपियों ने 2017 मेे एक बड़ी साजिश रची और बैंक अधिकारियों ने मिलीभगत कर बिल्डर को मनमाने तरीके से लोन दिए। यही नहीं बिल्डरों ने लोन लेने के बाद उसे किसी और काम में खर्च भी कर दिए। जिसकी वजह से इस साल 31 मई तक बैंक को करीब 25 करोड़ का नुकसान हो चुका है। इस मामले में सीबीआई ने भुवनेशवर, पुरी और कई जगहों पर छापेमारी भी की।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन |
21-02-2026