दिल्ली में गैंगवार में महिला की सरेआम हत्या

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के द्वारका जिले के पोचनपुर इलाके में सुबह 10:00 बजे के आसपास कमलेश नाम की महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ गोली मार दी.. मौके पर ही महिला कमलेश की मौत हो गई जिसके बाद बदमाश फरार हो गए.. बताया जा रहा है की महिला की गैंगवार के चलते हत्या की गई है।
मृतक महिला अपने बेटे के साथ इस घर में रहती थी लेकिन बताया जा रहा है जिस वक्त वारदात हुई घर के अंदर महिला और एक नौकरानी ही काम कर रही थी.….तभी 2 बदमाश बाइक में सवार होकर घर के बाहर रुके और घर के अंदर दाखिल होकर उन्होंने महिला पर गोलियां बरसा दी।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला कमलेश अपने बेटे के साथ काफी समय से रहती थी कमलेश के पति की भी कई साल पहले संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी.।..जिसके बाद कमलेश राजीव उर्फ मोना नाम के एक शख्स के साथ लिव-इन में रह रही थी ..राजीव उर्फ मोना पर कुछ समय पहले ही द्वारका इलाके में डबल मर्डर का भी आरोप है जिसमें उसने संदीप मेंटल नाम के शख्स और उसके साथी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद राजीव उर्फ मौना जेल के अंदर है लेकिन कमलेश को काफी समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थी…इसी वजह से कमलेश ने घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए थे.।..परिजनों ने भी इस बात को कबूला कि कमलेश को जान का खतरा रहता था।
कमलेश के पति की कई साल पहले हत्या कर दी गई थी पति राजवीर की हत्या के बाद कुछ समय पहले से कमलेश राजीव उर्फ मोनू नाम के एक बदमाश के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी जिसका परिजनों ने भी विरोध किया था लेकिन लगभग ढाई 3 महीने पहले द्वारका इलाके में सनी मेंटल और उसके 1 साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें राजीव और मोना नाम का बदमाश गिरफ्तार किया गया था इस समय जेल में है कमलेश की हत्या के पीछे क्या प्रॉपर्टी विवाद है या फिर किस मकसद से उसकी हत्या की गई है इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस को करना है।
पुलिस के मुताबिक कमलेश के पति राजवीर की कुछ साल पहले कापसहेड़ा इलाके में हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से कोर्ट के आदेश पर कमलेश को चार्जशीट दाखिल होने तक पीएसओ भी मिला हुआ था लेकिन उसके बाद उसे हटा दिया गया। लेकिन कोर्ट में सुरक्षा की दुबारा मांग पर कमलेश जब भी घर से बाहर निकलती थी तो उसे पुलिस थाने को सूचना देनी होती थी और तब पुलिस सुरक्षा में वो घर से बाहर निकलती थी क्योंकि जब भी कमलेश घर से बाहर होती थी या उसे बाहर जाना होता था तो उसे पुलिस सुरक्षा दी जाती थी कल रात भी लोकल बीट स्टाफ उसके घर के पास था पुलिस मामले में भी जांच कर रही है जानकारी के मुताबिक सुबह जिस वक्त हमलावर घर के अंदर दाखिल हुए थे उस समय घर के अंदर कमलेश के अलावा उसकी नौकरानी भी मौजूद थी जो काम कर रही थी। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। घर के अंदर और बाहर cctv कैमरे लगे हैं जिनमे हमलावर नजर आ रहे हैं पुलिस ने सभी फुटेज कब्जे में ली है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026