दिल्ली में एनकाउंटर- बांग्लादेशी गैंग गिरफ्तार, 18 साल से देश भर में दे रहे थे वारदातों को अंजाम

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर रात दिल्ली के तैमूर नगर में एक मुठभेड़ के बाद बांग्लादेशी गैंग के पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहले बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने भी जवाबी कार्यवाई की। दोनो तरफ से दर्जन भर गोलियां भी चली। बुलेट प्रूफ जेकेट होने के चलते पुलिस पार्टी बच गई। गैंग को काबू करने के लिए डीसीपी रामगोपाल नाईक एसीपी पकंज सिंह की देखरेख में एसआई राजीव वमल, अशोक, एएसआई बीर सिंह,कुलदीप, तहजीब हैदर आदि की एक टीम बनाई गई।

रात करीब एक बजे हुए एनकाउंटर में क्राइम ब्रांच के मुताबिक इस इनकाउंटर में 2 बांग्लादेशी बदमाशों को लगी गोली, कुल 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार.किये गए है।…क्राइम ब्रांच के डीसीपी के मुताबिक काफी महिनों से इस गैंग पर काम चल रहा था….और ये गैंग देश के कई राज्यों, दिल्ली,लखनऊ, बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई, गोवा,गुजरात, राजस्थान में लूट,चोरी डकैती की कई दर्जनों वारदातों को लगातार दे रहे थे अंजाम।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक गैर कानूनी तरीके से यह गैंग अलग अलग शहरों में रहता था। सुबह करीब चार बजे के आसपास वारदातों को अंजाम देने के वक्त अगर कोई इस गैंग का विरोध करता था तो गैंग मेम्बर जान लेवा हमला करने और जान लेने से भी नही चूकते है। पुलिस के मुताबिक लूट के दौरान विरोध करने पर ये गैंग हत्या और रेप की वारदात को भी अंजाम देने में गुरेज नही करते थे ये आरोपी कर्नाटक में रेप की वरदाय को अंजाम दिया। फारुख उर्फ असलम सरगना है गैंग का। बाकी साथी, कबीर हिमायत,जाकिर ,इंदाद्दुल और कोखन है।  गैंग पिछले दिनों प्रीत विहार इलाके में लूट की योजना बना रहा था । जब गैंग मेम्बर ने दिल्ली पुलिस के एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी थी। उसके बाद भी यह ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद ये गैंग समय समय के लिए बांग्लादेश चले जाते थे। जिसके बाद ये वापस दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देते थे। और लूट का समान बांग्लादेश छोडकर ये फिर अपने शिकार की तलाश में जुट जाते थे।

गैंग से घरो में सेंध लगाने के औजार कई हथियार भी बरामद किये गए है। इनके कब्जे से। पुलिस के मुताबिक करीब 18 साल से यह गैंग देश भर में घूमघूम कर वारदातों को अंजाम दे रहा है। और करीब 100 से वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable |
25-08-2026