WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी

I4C ने WhatsApp Web के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जानिए कैसे साइबर अपराधी आपके मैसेज, कॉन्टैक्ट और अकाउंट का दुरुपयोग कर सकते हैं और बचाव के 7 तरीके।

कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने WhatsApp Web के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें चेतावनी दी गई है कि WhatsApp Web का सक्रिय लॉगिन सेशन कुछ परिस्थितियों में अनधिकृत पहुंच का जरिया बन सकता है। इसका फायदा उठाकर कोई दूसरा व्यक्ति आपके WhatsApp अकाउंट का दुरुपयोग कर सकता है।

गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि WhatsApp Web के जरिए किसी यूजर के अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच मिलने पर साइबर अपराधी उसके निजी मैसेज पढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, वे अकाउंट धारक की पहचान का इस्तेमाल करते हुए दूसरों को मैसेज भेज सकते हैं और कॉन्टैक्ट लिस्ट तथा ग्रुप चैट तक पहुंच बना सकते हैं।

ऐसी पहुंच का इस्तेमाल धोखाधड़ी, फिशिंग और सोशल इंजीनियरिंग जैसे साइबर अपराधों के लिए किया जा सकता है।

ऑफिस और सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने में ज्यादा सावधानी जरूरी

I4C ने खास तौर पर ऑफिस के कंप्यूटर, साझा सिस्टम, सार्वजनिक कंप्यूटर और ऐसे डिवाइस पर WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, जिनका इस्तेमाल दूसरे लोग भी कर सकते हैं।

एडवाइजरी के मुताबिक, सरकारी, संगठनात्मक, वित्तीय और दूसरी गोपनीय या संवेदनशील जानकारियों का आदान-प्रदान कंप्यूटर पर WhatsApp Web के जरिए करने से बचना चाहिए। इसके अलावा WhatsApp Web को हमेशा लॉगिन करके छोड़ना भी जोखिम भरा हो सकता है।

I4C ने बताए WhatsApp Web के सुरक्षित इस्तेमाल के 7 तरीके

1. संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें

WhatsApp Web पर सरकारी, वित्तीय, संगठनात्मक या गोपनीय जानकारियों का आदान-प्रदान नहीं करना चाहिए।

2. WhatsApp Web को हमेशा लॉगिन न रखें

काम पूरा होने के बाद अकाउंट का सक्रिय सेशन बंद कर दें। खासकर ऑफिस और साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web को लॉगिन छोड़ने से बचें।

3. हर बार लॉगआउट करना न भूलें

WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद बाकायदा लॉगआउट करें। केवल ब्राउजर या टैब बंद कर देना लॉगआउट नहीं माना जाना चाहिए।

4. Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल करें

अगर WhatsApp Web का इस्तेमाल करना जरूरी हो तो भरोसेमंद कंप्यूटर पर Incognito या Private Browsing मोड का इस्तेमाल करें। ब्राउजर बंद करने से पहले मैन्युअल रूप से लॉगआउट जरूर करें।

5. सार्वजनिक और अनजान कंप्यूटर पर लॉगिन न करें

साइबर कैफे, सार्वजनिक कियोस्क, होटल बिजनेस सेंटर, उधार लिए गए कंप्यूटर या दूसरे अविश्वसनीय सिस्टम पर WhatsApp Web खोलने से बचें।

6. अकाउंट की असामान्य गतिविधियों पर नजर रखें

अगर आपके अकाउंट से ऐसे मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिन्हें आपने नहीं भेजा, या आपके संपर्कों को आपकी तरफ से असामान्य जवाब मिल रहे हैं तो इसे गंभीरता से लें।

7. अपने डिवाइस को सुरक्षित और अपडेट रखें

ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें। संदिग्ध डाउनलोड, अनजान फाइल, क्रैक्ड सॉफ्टवेयर और अविश्वसनीय अटैचमेंट से दूरी बनाए रखें।

सरकारी और संवेदनशील कामकाज में WhatsApp Web से बचने की सलाह

I4C की एडवाइजरी में सरकारी और संवेदनशील वातावरण में काम करने वाले संगठनों को ऑफिस के कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। Incognito या Private Browsing मोड को भी केवल एक अतिरिक्त सुरक्षा सावधानी बताया गया है, न कि पूरी सुरक्षा की गारंटी।

एडवाइजरी में साफ संदेश दिया गया है कि डिजिटल पहचान की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना और प्रत्येक सेशन के बाद लॉगआउट करना जरूरी है।

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर |
23-11-2026