दिल्ली पुलिस परिवार की उभरती हुई स्क्वैश खिलाड़ी सुश्री आराध्या पोरवाल ने चेन्नई में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (लड़कियों की अंडर-17) जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है।
इस सफलता पर दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलछा, आईपीएस ने आराध्या को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


आराध्या पोरवाल, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की बेटी हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में स्क्वैश खेलना शुरू किया था और आज वह देश की अग्रणी जूनियर खिलाड़ियों में शामिल हैं। अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
जरुर पढ़ेंः दिल्ली में 66 Bangladeshi पकड़े गए
वह जुलाई 2025 से स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SRFI) की अंडर-17 बालिका वर्ग रैंकिंग में पहले स्थान पर बनी हुई हैं। आराध्या ने 2023 में चीन, हांगकांग (कांस्य पदक) और 2025 में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा, उन्होंने विश्व जूनियर चैंपियनशिप (मिस्र, जुलाई 2025) में भी भारत की ओर से हिस्सा लिया और दुनिया के 125 खिलाड़ियों में शीर्ष 32 स्थान प्राप्त किया।
सात वर्ष की उम्र में स्क्वैश से जुड़ी आराध्या ने निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के दम पर खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी यह जीत न केवल दिल्ली पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देश के हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा भी है।
latest post:
- आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें?
- Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक
- Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी
- मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी
- अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा










