crime alert: होटल के कमरे में खुद को बंद कर पुलिस से बच रहा था तस्कर इस तरह पकड़ा गया

crime alert

crime alert: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे ड्र्ग तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है जिसने पुलिस से बचने के लिए खुद को होटल के कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस ने आसपास की इमारतों की छत आदि पर जाल बिछाकर उसे कमरे में ही दबोच लिया। उसके पास से लाखो रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।

crime alert: यह है ड्रग तस्कर की पूरी कहानी

दिल्ली क्राइम ब्रांच की डीसीप अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्रम उर्फ बंटी है। उसकी निशानदेही पर 62 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस खेप की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 12.4 लाख रुपये बताई जाती है। इस तस्कर की गिरफ्तारी एसीपी अनिल शर्मा की निगरानी में इंस्पेक्टर राकेश दुहन के नेतृत्व में एसआई विशन कुमार, एएसआई संजय, सुनील, राजेंद्र, हेडकांस्टेबल सोहन, राजवीर और महिला हेडकांस्टेबल अनीता की टीम ने दबोचा।

कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच की इसी टीम ने लंगी नामक तस्कर को गिरफ्तार कर हेरोइन जब्त की थी। इसी क्रम में विक्रम उर्फ बंटी के बारे में भी पता लगा था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि बंटी पश्चिम विहार में छिपा है। उसकी तलाश में डोर टू डोर जांच के दौरान पता लगा कि बंटी ने एक होटल में चेक इन करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पुलिस ने आसपास की इमारतों को कवर करते हुए उसे कमरे में ही दबोच लिया।

पूछताछ और जांच में पता लगा कि बंटी के खिलाफ सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी में ड्रग सप्लाई के करीब आधा दर्जन मामले हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसकी ईको कार भी जब्त कर ली और 62 ग्राम हेरोइन भी बरामद किया गया। उसके खिलाफ एक स्नैचिंग का मामला भी दर्ज है। पुलिस के मुताबिक वह अवैध शराब और ड्रग तस्करी में लिप्त रहा है। उसकी पत्नी भी इसी धंधे में थी लेकिन 8 माह पहले उसकी मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार |
10-11-2026