11वीं रक्षा प्रदर्शनी अगले वर्ष लखनऊ में 05 से 08 फरवरी तक

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। रक्षा प्रदर्शनी भारत – 2020 के 11वें द्विवार्षिक संस्करण का पहली बार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 05 से 08 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अपनी निर्यात संभावनाओं को बढ़ाने का एक उत्कृष्ट अवसर मिलेगा। रक्षा प्रदर्शनी भारत – 2020 का मुख्य विषय “भारत :  उभरता हुआ रक्षा निर्माण केन्द्र” है और इसमें रक्षा के डिजिटल परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराए जाने वाले इस तरह के आयोजनों से न केवल वरिष्ठ विदेशी प्रतिनिधियों के साथ व्यवसाय संबंधी बातचीत को बल्कि सरकारों के बीच बैठकें आयोजित करने और समझौता ज्ञापनों को कारगर बनाने में मदद मिलती है। प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उत्‍तर प्रदेश के एक आकर्षक स्‍थल के रूप में उभरने पर प्रकाश डाला जाएगा। यह प्रदर्शनी रक्षा उद्योग में गठबंधनों और संयुक्‍त उद्यमों के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी।

इस उत्‍तरी राज्‍य में एक मजबूत रक्षा औद्योगिक बुनियादी ढांचा है। यहां लखनऊ, कानपुर, कोरबा और नैनी (प्रयागराज) स्थित हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स की चार इकाइयां, कानपुर, कोरबा, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद सहित नौ आयुध फैक्‍टरी इकाइयां तथा गाजियाबाद में भारत इलैक्‍ट्रॉनिक्‍स लिमिटेड की एक इकाई है। भारत के दो रक्षा औद्योगिक गलियारों (डीआईसी) में से एक को उत्‍तर प्रदेश में बनाने की योजना बनाई गई है। ये गलियारे भारतीय रक्षा उद्योग सहित रक्षा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्‍साहित करेंगे तथा सार्वजनिक रक्षा क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) को बढ़ावा देंगे। अन्‍य डीआईसी तमिलनाडु में बनाने का प्रस्‍ताव है।

यह रक्षा प्रदर्शनी बड़े विदेशी मौलिक उपकरण निर्माताओं (ओईएम) को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ सहयोग करने और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगी।

यह रक्षा प्रदर्शनी रक्षा उद्योग ओईएम, प्रदर्शनी लगाने वालों और निजी उद्योग को अपने नवीनतम अविष्‍कारों और क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक अनोखा मंच प्रदान करेगी।

इस रक्षा प्रदर्शनी में देश- विदेश के मंत्रिस्‍तरीय प्रतिनिधिमंडलों और देश भर के और विदेशी मेहमानों के आने की संभावना है। इस प्रदर्शनी में भारत को एक उभरते हुए निर्माण केन्‍द्र के रूप में देखने का अवसर मिलेगा जो न केवल हमारी रक्षा सेनाओं को बल्कि दुनिया को निर्यात के लिए रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्‍पादन का आकर्षक अवसर प्रदान करेंगे।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल |
25-07-2026